{"_id":"6180576e98d4eb24b778c1db","slug":"nursing-student-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-haldwani-news-hld4433980175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से नर्सिंग की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से नर्सिंग की छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर से पीरूमदारा आ रही नर्सिंग की छात्रा को सोमवार दोपहर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने काशीपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पीरूमदारा निवासी रिटायर्ड फौजी मनवर नेगी की 20 वर्षीय पुत्री मनीषा नेगी सोमवार दोपहर 2:30 बजे काशीपुर से टेंपो से पीरूमदारा पहुंची। वह साईं मंदिर के पास सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। बेटी के घायल होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंची और नर्सिंग की छात्रा को काशीपुर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ा दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को छात्रा का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि हादसा दोपहर में हुआ। परिजन छात्रा को काशीपुर के अस्पताल में लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया है।