फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NSA Ajit Doval Awarded Degree By Kumaun University

राज्यपाल ने अजीत डोभाल को दी मानद उपाधि

Sat, 19 May 2018 01:55 AM IST
नैनीताल, अमर उजाला ब्यूरो
नैनीताल, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 May 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
NSA Ajit Doval Awarded Degree By Kumaun University
दीक्ष्ाांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
सर के एएन सिंह सभागार में शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को राज्यपाल डा. केके पॉल ने डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की। साथ ही 46 विद्यार्थियों को स्वर्ण, 4 को रजत और 4 को कांस्य पदक दिए गए। 21,027 विद्यार्थियों को डिग्रियां और 240 को पीएचडी, एक को डीलिट और दो को डीएससी की उपाधि दी गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दस बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति एवं राज्यपाल डा. केके पाल ने कहा कि मेरे लिए ये गर्व की बात है कि अजीत डोभाल को सम्मानित कर रहा हूं। अजीत डोभाल देश के पहले आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें कीर्तिचक्र मिला है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने क्रियाकलापों में नवाचार व संरचनात्मक परिवर्तन कर क्षेत्र में उच्च शिक्षा को एक नई दिशा दी है। विवि को ऐसे पाठ्यक्रम तैयार करने होंगे जो क्षेत्र में युवाओं की बेरोजगारी की समस्या का समाधान करें। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। अगर संसाधनों की तलाश की जाए तो रोजगार और पलायन की समस्या हल हो सकती है। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कुविवि का 14वां दीक्षांत समारोह पारंपरिक भारतीय परिधान में हो रहा है। अब तक विदेशी परिधानों में दीक्षांत समारोह का आयोजन होता रहा है। हमारी इस पहल को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी सराहा है। धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार 50 गरीब मेधावी छात्रों के सपनों को पंख देने के लिए उन्हें मुफ्त आईएएस पीसीएस की कोचिंग करवाएगी। 100 छात्र-छात्राओं को मुफ्त रिसर्च करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि जियोलॉजी विभाग अब डिपार्टमेंट ऑफ अर्थसाइंस बनेगा। इसमें देश भर के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी। इस बार क्रिमिनोलॉजी, साइबर क्राइम और फॉरेंसिक साइंस के पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की योजना है। इस साल विवि को अंतराष्ट्रीय पेटेंट भी मिला है। विवि ने देश के दस शीर्ष विश्वविद्यालयों में अपना नाम दर्ज करवाया है।  

30 साल में बदल जाएगा विश्व का परिदृश्य : डोभाल 
नैनीताल। कुविवि के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने डीएसबी परिसर पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि अगले 30 साल में विश्व का परिदृश्य हर क्षेत्र में पूरी तरह बदल जाएगा। ऐसे में वही युवा सफल होंगे जो खुद को इस परिवर्तन के योग्य बना पाएंगे। सफल व्यक्ति वो होता है जो सफलता को नहीं बल्कि विफलता को सकारात्मक रूप से लेता है और प्रयत्न जारी रखता है। हर विद्यार्थी एक दीपक है। उनका रिश्ता उत्तराखंड से जन्म से है। कुविवि की ओर से मानद उपाधि दिए जाने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया। 
बताया कि एक साल पहले राज्यपाल केके पॉल ने उन्हें मानद उपाधि देने के विषय में बताया था। आज वह उपाधि लेने के लिए विवि के एक विद्यार्थी के रूप में आए हैं। 51 साल पहले वह भी पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद अवसर की तलाश में थे। उन्होंने कहा कि दुनिया ज्ञान का भंडार है। हमें लगातार सीखते रहना चाहिए। उन्होंने उपाधि व पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि सीखने का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। सीखने का क्रम अब शुरू हुआ है। 

दो बार रद्द हो चुका था कार्यक्रम 
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का कार्यक्रम इससे पहले दो बार रद्द हो गया था। इस बार सिर्फ एक सप्ताह पहले ही डोभाल के आने का कार्यक्रम तय हुआ। ऐसे में तैयारियों के लिए काफी कम समय मिला, लेकिन प्रो. एलएम जोशी, प्रो. ललित तिवारी ने दिन रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। 

लड़कियों ने यहां भी बाजी मारी- 
कुविवि के पदक वितरण में भी लड़कियों ने बाजी मार ली। दीक्षांत समारोह में बांटे गए 54 मेडल में से 39 लड़कियों ने अपने नाम किए, जबकि लड़कों को सिर्फ 15 से ही संतोष करना पड़ा। वाइस चांसलर गोल्ड मेडल हो या स्पॉसर्ड मेडल, सभी में लड़कियों की संख्या लड़कों से कहीं ज्यादा रही। जब यह आंकड़ा सामने आया तो सभी स्तब्ध रह गए। इससे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का महत्व उजागर हो रहा है।  

हिंदी का रहा बोलबाला- 
दीक्षांत समारोह में इस बार हिंदी का काफी बोलबाला रहा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समारोह में हिंदी में बोले। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल के उद्बोधन का काफी अंश हिंदी में रहा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आदि भी हिंदी में बोले।  


कर्नाटक राज्यपाल का फैसला सही : मुख्यमंत्री 
नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में राज्यपाल ने कोई गलत फैसला नहीं दिया है। राज्यपाल 15 दिन का समय दे सकते हैं। यह राज्यपाल का अधिकार है। सरकार बनाने से पहले फ्लोर टेस्ट हमेशा होता है। इसमें नई बात नहीं है। उत्तराखंड से पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करने की जरूरत है। पिछले दिनों केदारनाथ में महिलाओं से प्रसाद बनवाने का प्रयोग किया गया। अब प्रदेश के कई हिस्सों में इस तरह प्रसाद बनाया जा रहा है। हाईकोर्ट का पुलिस कर्मियों को लेकर आया फैसला सर्वमान्य है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed