{"_id":"69b5c0e9dc4840f48507a857","slug":"now-the-office-building-of-the-tourism-department-is-being-constructed-in-bhimtal-nainital-news-c-8-1-hld1010-735031-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अब भीमताल में बन रहा पर्यटन विभाग का कार्यालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अब भीमताल में बन रहा पर्यटन विभाग का कार्यालय भवन
Sun, 15 Mar 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। बीते छह दशकों से अधिक समय से नैनीताल में संचालित हो रहा पर्यटन विभाग का कार्यालय अब भीमताल में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने लगभग 1.44 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विकास भवन के समीप इसका निर्माण शुरू कर दिया गया है। भवन निर्माण के बाद पर्यटन कार्यालय की सभी गतिविधियां भीमताल से संचालित होंगी। अधिकारियों का मानना है कि जिले के मध्य में होने से पर्यटन गतिविधियों का संचालन सुगम होगा। वर्तमान में यह कार्यालय नैनीताल की मॉलरोड पर स्थित है। भवन स्वामी के नोटिस के बाद विभाग ने नए स्थान की तलाश की थी। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के प्रस्ताव पर शासन ने धनराशि स्वीकृत की। पहले इसे टीआरसी सूखाताल के समीप बनाने की योजना थी।