{"_id":"68806aa2ccc5d0558802241e","slug":"now-stray-and-pet-animals-will-not-be-seen-on-the-streets-of-haldwani-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: हल्द्वानी की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे लावारिस और पालतू पशु, कमिश्नर दीपक रावत ने दिया ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: हल्द्वानी की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे लावारिस और पालतू पशु, कमिश्नर दीपक रावत ने दिया ये निर्देश
Wed, 23 Jul 2025 10:22 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:22 AM IST
सार
लावारिस पशुओं से हल्द्वानी की सड़कों पर होने वाली मौत और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की तैयारी है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नगर निगम और पशुपालन विभाग को सड़कों पर पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुधारू और लावारिस पशुओं से हल्द्वानी की सड़कों पर होने वाली मौत और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की तैयारी है। अमर उजाला के अभियान के बाद सिस्टम की आंखें खुल गई है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नगर निगम और पशुपालन विभाग को सड़कों पर पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने इस अभियान को सख्ती के साथ हल्द्वानी से शुरू कर पूरे मंडल में चलाया जाए। अब सड़क पर गोवंशीय पशुओं के साथ ही घोड़े, खच्चर सहित अन्य जानवर भी लावारिस घूमते मिले तो पशुपालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
नगर निगम ने बरेली रोड से तीन गोवंश पकड़े
नगर निगम की टीम ने मंगलवार से सड़कों पर लावारिस घूमने वाले गोवंश उठाने का अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत टीम ने अलग अलग स्थानों से तीन गोवंशों को पकड़कर गोशाला में भिजवाया है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि सड़कों पर गोवंश होने के कारण यातायात तो बाधित होता ही है, हादसे भी होते हैं। बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और 20 अगस्त के बाद बड़े स्तर पर गोवंश पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त का कहना है कि 15 सितंबर तक नगर निगम क्षेत्र में सड़कों को गोवंश मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन