फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now ride e-rickshaw in Nainital's Mall Road, the municipality and SDM showed the green signal

अब नैनीताल की मॉल रोड में करें ई-रिक्शा की सवारी, पालिकाध्यक्ष और एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Now ride e-rickshaw in Nainital's Mall Road, the municipality and SDM showed the green signal
नैनीताल। नैनीताल की मॉल रोड में अब आप ई रिक्शा की भी सवारी का आनंद ले सकते हैं। पालिका ने बृहस्पतिवार को मॉल रोड में ई रिक्शा का संचालन शुरू कर दिया। शुरूआत चार ई-रिक्शों से की गई है। भविष्य में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक नैनीताल में तल्लीताल से मल्लीताल आने जाने के लिए पैडल वाले रिक्शे ही उपलब्ध थे। इन्हें चलाने के लिए चालक को अधिक परिश्रम करना पड़ता है और बरसात में सवारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इन रिक्शों का किराया भी अधिक है और एक जगह से दूसरी जगह आने जाने में समय भी अधिक लगता है।
विज्ञापन

इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए कई साल पहले सबसे पहले अमर उजाला ने ही मॉल रोड में ई रिक्शा चलाने की मांग उठाई थी और मुहिम चलाकर प्रशासनिक अधिकारियों को इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया था। आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने इसके महत्व को समझते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ही नगर के कई अन्य संगठनों ने इस मांग को उठाते हुए शासन प्रशासन को पत्र भेजे। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी और एसडीएम प्रतीक जैन ने मल्लीताल में संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा का संचालन शुरू कराया।
इस मौके पर ईओ अशोक कुमार वर्मा, सभासद गजाला कमाल, प्रेमा अधिकारी, पुष्कर बोरा, रेखा आर्य, सागर आर्य, राजू टांक, भगवत बिष्ट, सपना बिष्ट, निर्मला चंद्रा, पुुष्कर बोरा, राहुल पुजारा, सुरेश चंद्र, तारा राणा, संजय कुमार, नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक मोहन चंद्र पांडे, शिवराज नेगी, रिक्शा यूनियन अध्यक्ष खुशाल सिंह, नफीस अहमद, अनिल पांडे, गिरीश चंद्र जोशी, सुभाष चंद्र, भुवन चंद्र आदि मौजूद रहे।
वहीं मॉल रोड में ई रिक्शा चलाने की मांग जनहित संस्था ने भी उठाई थी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को बैठक कर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महासचिव अशोक कुमार साह, सुरेंद्र चौधरी, जगमोहन बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।
पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का कहना है कि ई रिक्शा चलने से स्थानीय लोगों और सैलानियों का समय तो बचेगा ही साथ ही सफर भी आरामदायक होगा। फिलहाल चार ई रिक्शे चलाए गए हैं। भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
एसडीएम प्रतीक जैन का कहना है कि ई रिक्शा से रिक्शा चालकों की श्रम शक्ति बचेगी। बरसात में भी लोगों को दिक्कतें नहीं होंगी।
कई दौर के ट्रायल के बाद चले ई रिक्शा
नैनीताल। रिक्शों के संचालन का जिम्मा नगर पालिका के अधीन है। ई रिक्शा चलाने से पहले पालिका ने मॉल रोड में कई दौर का ट्रायल कराया। उसके बाद परिवहन विभाग की स्वीकृति के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया।

एक तरफ का किराया दस रुपये
नैनीताल। ईओ अशोक कुमार वर्मा के अनुसार ई रिक्शा का एक तरफ का किराया प्रति सवारी दस रुपये तय किया गया है। इसमें एक बार में पांच लोग सफर कर सकते हैं, जबकि पैडल वाले रिक्शे का एक तरफ का किराया बीस रुपये है। सवारी चाहे एक बैठे या दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed