{"_id":"66d26c2a48420256710c53b8","slug":"now-passengers-tickets-through-qr-code-lalkuan-station-haldwani-news-c-303-1-lku1001-100923-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लालकुआं स्टेशन पर अब क्यूआर कोड से भी टिकट का भुगतान कर सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लालकुआं स्टेशन पर अब क्यूआर कोड से भी टिकट का भुगतान कर सकेंगे यात्री
Sat, 31 Aug 2024 06:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पीआरएस काउंटर पर टिकट का भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड डिवाइस लगा दी गई है जिसने शुक्रवार से विधिवत कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। अब यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से टिकट का भुगतान कर सकेंगे।
लालकुआं रेलवे स्टेशन के वाणिज्य प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि यात्रियों के लिए यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध हो सके, इसके लिए रेलवे आरक्षण केंद्र में क्यूआर कोड डिवाइस लगाई गई है। रेल यात्रियों को नकद एवं फुटकर पैसों के लिए परेशान नही होना पड़ेगा तथा टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी। इससे पहले यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए उपलब्ध थी लेकिन अब इस क्यूआर डिवाइस के लगने रेल यात्रियों को फायदा होगा। पहले दिन लालकुआं से दिल्ली के लिए 15036 एक्सप्रेस ट्रेन में छह सितंबर का पहला टिकट बुक किया गया।