फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital: Leopard Killed Women, Three Death in Four Days

नैनीताल: धैना के सरपंच की पत्नी को तेंदुए ने बनाया निवाला, चार दिन में तीन लोगों की हो चुकी मौत

Sun, 25 Oct 2020 12:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Nainital: Leopard Killed Women, Three Death in Four Days
= - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को धैना ग्रामसभा के सरपंच हरीश सिंह की पत्नी खिमुली देवी (45) को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। तेंदुओं के हमलों में चार दिन में तीन लोगों की मौतों से ग्रामीणों में दहश्त है। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर दो बजे खिमुली देवी अपने 10 साल के बेटे को लेकर घास काटने घर के पास के खेत पर गई थी। इस दौरान खेत में घात लगाए तेंदुए ने खिमुली पर हमला कर दिया। तेंदुए को हमला करता देख बेटे ने घर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को बताया।
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया तो तेंदुआ महिला को घायल कर जंगल की ओर भाग निकला। परिजन घायल हालत में महिला को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वन विभाग ने मृतका के परिजनों को 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि दे दी है। शेष धनराशि भी जल्द दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए को आदमखोर घोषित करेंगे
चंपावत के डीएफओ मयंक शेखर झा ने बताया कि महिला पर हमला करने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव भेजी गई है। गांव में पिंजरा भी भेजा जा रहा है। तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

तेंदुए के हमलों से जनप्रतिनिधियों का चढ़ा पारा

ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुओं के हमलों में तीन मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तो वहीं, जनप्रतिनिधियों में वन विभाग के लिए आक्रोश है। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने कहा कि वन विभाग की लापरवाही के चलते तेंदुओं के हमले बढ़ रहे हैं। अब तक वन विभाग तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं कर पाया है। उन्होंने तीन दिन के भीतर तेंदुए के नहीं पकड़े जाने पर डीएफओ और कंजरवेटर कार्यालय में धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि तीन मौतों से ग्रामीणों में डर का माहौल है, लेकिन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। उन्होंने बताया कि सीएम को घटना से अवगत कराने के साथ शासन और जिला प्रशासन से तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए कहा है। कुकना के पूर्व प्रधान मदन नौलिया ने बताया कि वन विभाग की लापरवाही से ही तेंदुआ आदमखोर बनकर ग्रामीणों को अपना निवाला बना रहा है। 

तुषराण में आया शिकारी
धारी एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि तुषराण में 13 साल की नेहा कफल्टिया को मारने वाले तेंदुए के लिए शिकारी को बुला लिया है। एसडीएम ने बताया कि शिकारी गांव में पहुंचकर तेंदुए के शिकार में लग गए है। साथ ही बजवाल और धैना ग्रामसभा में भी शिकारी बुलाने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed