{"_id":"581ce2114f1c1b232f435d06","slug":"now-get-rs-986-solar-cookers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 986 रुपए में मिलेगा सोलर कुकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 986 रुपए में मिलेगा सोलर कुकर
राजीव शुक्ला
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
सोलर पावर प्लांट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी के साथ नई-नई योजनाएं ला रही है। अब मात्र 986 रुपए में पांच लीटर का सोलर कुकर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
कुकर की कीमत पर 60 प्रतिशत केंद्र और 25 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार दे रही है। इस कुकर में बना खाना पौष्टिकता के लिहाज से भी अच्छा है।
बिजली की बचत और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार उरेडा के माध्यम से कई योजनाएं संचालित कर रही है। नैनीताल जिले में 72 डिस टाइप सोलर कुकर बेचने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
इसमें 60 प्रतिशत सब्सिडी केंद्र और 25 प्रतिशत राज्य सरकार दे रही है। एक कुकर की लागत 6,573 रुपए है। 15 प्रतिशत लागत लाभार्थी को देनी है।
986 रुपए में लाभार्थी को कुकर मिल जाएगा। उरेडा के प्रोजेक्ट अधिकारी संदीप भट्ट ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी का नैनीताल जिले का निवासी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
लाभार्थी को एक शपथ पत्र देना होगा कि किसी दूसरे को कुकर ट्रांसफर नहीं करेगा साथ ही नुकसान नहीं पहुंचाएगा। भट्ट ने बताया कि अभी तक 15 लोगों ने बुकिंग करा दी है।