फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now focus on investigating the population of the district

अब जिले की आबादी की जांच पर फोकस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Now focus on investigating the population of the district
हल्द्वानी। प्रवासियों को चुनौती न मानते हुए अब जिले की आबादी की कोरोना जांच पर फोकस किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की आईडीएसपी की 189 टीमें गठित की गई हैं और रोस्टर तय कर दिया है। प्रत्येक सप्ताह 80 से 100 लोगों का रैंडम सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कम्यूनिटी स्प्रेडिंग जैसे स्थिति सामने नहीं आई है। प्रवासियों की आने की रफ्तार भी अब थम गई है। कोरोना जांच के लिए धारी, गरमपानी, भवाली, मोटाहल्दू और कालाढूंगी में जांच के लएि 189 टीमें गठित की गई हैं। टीमें अपने क्षेत्र में रहेंगी।
विज्ञापन

धारी (पदमपुरी) में सोमवार, भवाली में मंगलवार, मोटाहल्दू में बुधवार, कालाढूंगी बृहस्पतिवार और गरमपानी में शुक्रवार सैंपल लिए जाएंगे। टीमें बाहर से आए या ट्रैवल हिस्ट्री वालों को चिह्नति करेंगे। अगर किसी में लक्षण दिखेंगे या कोई संदिग्ध होगा तो उसके भी सैंपल लिए जाएंगे। टीमें कोरोना और डेंगू को लेकर लोगों को जागररूक भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू और कोरोना को लेकर आज से होगी मुनादी
हल्द्वानी। कोरोना और डेंगू से लोगों को सतर्क और सजग करने के लिए आज से मुनीदा कराई जाएगी। प्रचार वाहन मोहल्लों में जाकर लोगों को डेंगू और कोरोना से बचने के बारे में जानकारी देगा। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बारिश शुरू हो चुकी है और कोरोना के साथ ही डेंगू भी दस्तक दे सकता है इसलिए लोगों को सजग किया जाएगा साथ ही विभाग की टीमें भी लोगों के घर-घर जाकर सजग करेंगी। मुनादी के लिए स्वीकृति दी गई है।

डीएम सविन बंसल के अनुसार प्रवासी अब चुनौती नहीं रह गए हैं। जिले की आबादी में रैंडम सैंपलिंग कराकर कोरोना जांच कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं और सीएमओ से सभी का रोस्टर तय करा दिया गया है। रोस्टरवार 80 से 100 सैंपल की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed