फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now biometric attendance will also be taken for cleaning workers

Nainital News: सफाई कर्मियों की भी लगेगी अब बायोमेट्रिक हाजिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Now biometric attendance will also be taken for cleaning workers
हल्द्वानी। नगर निगम में कार्यरत संविदा, स्वच्छता समिति और स्थायी सफाई कर्मियों और चालकों की अब बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। नगर आयुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वार्ड में तैनात सफाई कर्मियों की हाजिरी पार्षदों के घर पर और चालकों की हाजिरी नगर निगम कार्यालय में लगेगी। इसके लिए 61 बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि वार्डों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि सफाई कर्मी काम पर नहीं आते हैं। वे आठ घंटे पूरा काम भी नहीं करते हैं। ये शिकायत भी मिल रही थी कि कई सफाई कर्मियों ने अपनी जगह दूसरे व्यक्तियों को काम पर रखा है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने अवर अभियंता (विद्युत) को आदेश दिए हैं। इसमें 60 वार्ड के पार्षदों के घर पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने और एक मशीन नगर निगम में लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि अब बायोमेट्रिक उपस्थिति के हिसाब से इन कर्मियों को मानदेय मिलेगा। काम नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। कर्मचारियों का डाटा उनके आधार कार्ड से मशीन में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक यह चल रहा था -
नगर निगम सूत्रों के अनुसार कई सफाई कर्मी वार्ड में जाते ही नहीं हैं। कई सफाई कर्मियों के बदले दूसरे सफाई कर्मी काम करते हैं। कई कर्मी एक ही पाली में काम करते हैं।

अब ये होगा -
-बायोमेट्रिक हाजिरी लगने के बाद सभी कर्मियों को वार्ड में काम करने आना पड़ेगा। बिना उपस्थिति के उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। आठ घंटे से कम काम करने पर उनका वेतन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed