फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notice to company for not preparing DPR of road and forest land transfer papers

Nainital News: सड़क की डीपीआर और वन भूमि हस्तांतरण की पत्रावली तैयार न करने पर कंपनी को नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Notice to company for not preparing DPR of road and forest land transfer papers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी।
काठगोदाम से नैनीताल तक टू लेन सड़क की डीपीआर, वन भूमि हस्तांतरण और राजस्व भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की फाइल समय सीमा बीतने के बाद भी तैयार नहीं हुई। इस पर एनएच के अधीक्षण अभियंता ने कंपनी को अंतिम नोटिस भेजकर 30 दिन का समय दिया है। उसके बाद कंपनी का अनुबंध समाप्त करने की चेतावनी दी है।
काठगोदाम से नैनीताल तक दो लेन सड़क और कलसिया नाले पर पुल प्रस्तावित है। परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके प्रथम चरण की अनुमति जून 2021 में दी थी। इसके बाद एनएच ने डीपीआर, वन भूमि हस्तांतरण और राजस्व भूमि मुआवजे के लिए प्रस्ताव बनाने का काम एक कंपनी को सौंपा था। कंपनी को 10 अप्रैल 2022 को डीपीआर सौंपनी थी। साथ ही वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी करनी थी, लेकिन कंपनी ने जो डीपीआर सौंपी एनएच ने उस पर आपत्ति लगाकर सुधार के निर्देश दिए
विज्ञापन

एनएच के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि कंपनी ने अभी तक डीपीआर में सुधार नहीं किया है। वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। प्रभावित राजस्व गांवों की सूची तैयार नहीं की है। कंपनी को निलंबन नोटिस दिया गया है। 30 दिन के भीतर भूमि अधिग्रहण और वन भूमि हस्तांतरण मामले के लिए संशोधित डीपीआर, 3ए और 3सी से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं किए तो अनुबंंध समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीमताल से विनायक तक 31 किमी सड़क पर होगा डामरीकरण

माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। भीमताल से विनायक तक सड़क का सुधारीकरण होगा। विशेष सहायता योजना के तहत लोक निर्माण विभाग को 31 किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण के लिए 17 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। लोनिवि इसके लिए टेंडर आमंत्रित करेगा। जल्द ही इस सड़क पर डामरीकरण शुरू हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग ने विशेष सहायता योजना के तहत नैनीताल जिले की 15 सड़कों के लिए प्रस्ताव भेजे थे। केंद्र सरकार ने जिले की एक सड़क को विशेष सहायता योजना के लिए चुना। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गिरीश चंद्र आर्या ने बताया कि विशेष सहायता योजना के तहत लोनिवि की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में से भीमताल से विनायक तक 31 किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण के लिए 17 करोड़ रुपये मिले हैं। दिसंबर तक सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article