फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Not two but many people are involved in the fake currency gang

Nainital News: नकली नोटों के गिरोह में दो नहीं, कई लोग हैं शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Not two but many people are involved in the fake currency gang
फोटो - पुलिस द्वारा नकली नोटों को चलाने के मामले में गिरफ्तार शिवम वर्मा।
हल्दूचौड़/लालकुआं। पांच सौ रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए ज्वेलर समेत दोनों लोगों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। इससे पहले उन्होंने दो और लोगों के नाम उजागर किए। इससे साफ हो गया है कि यह गिरोह काफी बड़ा है, भले ही उनसे नौ हजार के नोट मिले। पुलिस का मानना है कि गिरोह का नेटवर्क पूरे राज्य और आसपास फैला हो सकता है।
विज्ञापन



बुधवार को हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने चेकिंग के दौरान बेरी पढ़ाव के समीप शुभम वर्मा और राजू को गिरफ्तार किया था। वे दोनों कार से कहीं जा रहे थे, पुलिस ने पीछा कर बामुश्किल पकड़ा था। पुलिस को नौ हजार रुपये के पांच-पांच सौ रुपये के नकली नोट मिले थे। सीओ नितिन लोहनी के मुताबिक शुभम लालकुआं के जाने-माने एक ज्वेलर्स का बेटा है। उससे अपने पिता की फर्म की मुहर और एक चेकबुक भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन

पहले तो यह बताया जा रहा था कि शुभम ही इस गिरोह का सरगना है। मगर शुभम ने पुलिस को बताया कि वह ये नकली नोट हाथीखाना के एक व्यक्ति और उसके साथी से लेकर आया था। इन नोटों को बाजार में खपाना था। उन दोनों की तलाश की गई, मगर वे अभी हाथ नहीं आ सके हैं। सीओ ने कहा कि बताए गए लोगों के पकड़े जाने के बाद बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। सीओ ने बताया कि फिलहाल शुभम और राजू को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम को पिता कर चुके हैं बेदखल
पुलिस को जांच में पता चला कि शुभम को उसके पिता संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं। इसके बावजूद उसके घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली गई। शुभम के बारे में यह भी पता चला है कि वह नकली सोना बेचकर भी काफी लोगों को चूना लगा चुका है। उसके कारनामों से तो लगता है कि सरगना वह हो सकता है। मगर शिवम ने जिन दो लोगों के नाम बताए हैं, उनमें से एक को वह सरगना कह रहा है। उनके बारे में छानबीन की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि शुभम ने कहीं अपने बचाव में तो दो अन्य लोगों के नाम नहीं बता दिए हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि शुभम ने अब तक कहां-कहां नोट खपाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed