फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Not a single candidate passed the examination conducted by the Nainital High Court

Uttarakhand: जजों की चयन परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास, तीन पदों के लिए 42 वकीलों ने दिया था एग्जाम

Sat, 12 Apr 2025 10:19 AM IST
हीरा मेहरा लता नेगी, संवाद
लता नेगी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Apr 2025 10:19 AM IST
सार

नैनीताल हाइकोर्ट की ओर से राज्य में हायर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के लिए आयोजित परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी सफल नहीं हुआ। 22 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे ही नहीं और 42 में से कोई साक्षात्कार के लिए योग्य नहीं पाए गए।

विज्ञापन
Not a single candidate passed the examination conducted by the Nainital High Court
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाइकोर्ट की ओर से राज्य में हायर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के लिए आयोजित परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी सफल नहीं हुआ। 22 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे ही नहीं और 42 में से कोई साक्षात्कार के लिए योग्य नहीं पाए गए। परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है।

विज्ञापन

प्रदेश में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज के तीन पदों के लिए बार के अधिवक्ताओं में से सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई थी। हाइकोर्ट की ओर से तीन पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा कराई गई। परीक्षा कुल 600 अंक की थी, जिसमें चार पेपर थे। मुख्य लिखित परीक्षा के लिए कुल 64 उम्मीदवार योग्य पाए गए। इनमें 22 ने तो परीक्षा दी ही नहीं। शेष 42 में से एक भी उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए सफल नहीं हो पाया।

विज्ञापन

हिंदी या अंग्रेजी में परीक्षा के लिए बार के वे अधिवक्ता योग्य थे, जिनकी आयु 35 वर्ष तक हो और उन्हें सात वर्ष वकालत का अनुभव हो। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक निर्धारित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी अर्हता
परीक्षा के लिए बार के वे अधिवक्ता योग्य थे, जिनकी आयु 35 वर्ष तक थी और उन्हें सात वर्ष की वकालत का अनुभव था। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक निर्धारित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed