{"_id":"571288b24f1c1b286e4a6c4f","slug":"noodles-factory-was-running-without-meters-caught-stealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मीटर के चल रही थी नूडल्स फैक्ट्री, चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मीटर के चल रही थी नूडल्स फैक्ट्री, चोरी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन की विजीलेंस टीम ने शनिवार को गौलापार में नूडल्स बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मार कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी है। फैक्ट्री में बिना मीटर के सीधे पोल से लाइन डालकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में विजीलेंस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पावर कारपोरेशन की विजीलेंस के सहायक अभियंता उमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गौलापार में एक फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर विजीलेंस टीम ने गौलापार स्थित पदमपुर में नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां बिना मीटर के पूरी फैक्ट्री चलती देख अधिकारी दंग रह गए। सीधे बिजली के पोल से लाइन डालकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।
एई पांडेय ने बताया कि फैक्ट्री में नूडल्स बनाने के लिए मोटर, हीटर, एक्सजॉस्ट आदि मशीनें चलाई जा रही थीं। जांच पड़ताल में फैक्ट्री में 15 किलो वाट का लोड इस्तेमाल पाया गया। इस तरह करीब 8 से 9 लाख की बिजली चोरी किए जाने का अनुमान है। इसका एसेसमेंट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कि जांच करने पर पता लगा है कि यह नूडल्स फैक्ट्री काफी समय से चलाई जा रही थी।
विज्ञापन
फैक्ट्री में छापे के दौरान आदित्य मशीनें चलाते हुए मिला जबकि कुछ लेबर काम कर रहे थे तो कुछ टीवी देख रहे थे। लेकिन फैक्ट्री का मालिक मौजूद नहीं मिला। एई पांडेय ने बताया कि फैक्ट्री स्वामी दीपक फुलारा पुत्र स्व. जगदीश फुलारा के खिलाफ बिजली चोरी मामले में थाना चोरगलिया में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में एसडीओ अजय भारद्वाज, जेई विद्या भूषण जोशी आदि शामिल थे।