फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Non-bailable. warrant. against accused. suicide case.

Nainital News: नाबालिग की आत्महत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable. warrant. against accused. suicide case.
हल्द्वानी। नाबालिग छात्र की आत्महत्या के मामले के चार नामजद आरोपियों में से मुख्य आरोपी फरार है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कोर्ट की शरण में गई थी। कोर्ट ने फरार आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नौ अगस्त को दमुवाढूंगा निवासी 17 वर्षीय छात्र ने कार से राहगीर को टक्कर मार दी थी। इस दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। आरोप है कि इसी कारण छात्र ने फांसी लगा ली थी। किशोर के पिता की ओर से मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए 16 अगस्त को बनभूलपुरा लाइन नंबर आठ निवासी रेहान, उसके तीन दोस्त अफराज नसीम, कृष्णा और तनिष्क के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से मुख्य आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे कई जगह ढूंढ़ा लेकिन वह नहीं मिला। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी रेहान के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) कोर्ट से जारी कराया गया है। वह जल्द पेश नहीं होगा तो पुलिस कोर्ट में संपत्ति कुर्क की कार्रवाई के लिए आवेदन करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed