फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Noida became champion Ronald

नोएडा के रोनाल्ड बने चैंपियन

Sun, 31 May 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 31 May 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
Noida became champion Ronald

हाई एल्टीट्यूट में स्थित राजभवन गोल्फ मैदान में आयोजित 13वीं गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता 2015 नोएडा के रोनाल्ड दास ने जीत ली। उप विजेता नैनीताल के वीर श्रीवास्तव रहे।

विज्ञापन


राजभवन में तीन दिनी प्रतियोगिता के अंतिम दिन राजभवन सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रतियोगिता का नाम नैनीताल और उत्तराखंड से जुड़ना क्षेत्र के पर्यटन विकास में अहम सहयोगी बनेगा। उन्होंने कहा कि रुटीन प्रतियोगिता से हटकर इसे नियमित बड़े टूर्नामेंट के रूप में स्थापित करने के राजभवन गोल्फ क्लब के प्रयासों में सरकार हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन


यदि गोल्फ के लिए संरचना में भी सुधार की आवश्यकता होगी तो सरकार इसमें सहयोगी रहेगी। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष से इसे शुरू किया जा सकता है, किसी भी कार्य के लिए एक वर्ष का समय बहुत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पॉल ने कहा कि अन्य खेलों के इतर गोल्फ ऐसा खेल है, जिसमें कोई विरोधी नहीं है। गोल्फर स्वयं से प्रतियोगिता कर हर बार अपने खेल को बेहतर करता है। उन्होंने गोल्फ कैप्टन कर्नल (सेनि.) हरीश साह के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाने की घोषणा की। इससे पूर्व राज्यपाल के एडीसी डा. वाईएस रावत ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन गोल्फ कैप्टन कर्नल (सेनि.) हरीश साह ने किया।

विभिन्न वर्गों के यह रहे विजेता
नैनीताल। प्रतियोगिता के बेस्ट नेट विजेता हिमांशु राय जबकि उप विजेता ब्रिगेडियर पीएस बोरा रहे। मैक्स पार्स में कर्नल एससी गुप्ता और मैक्स ब्रिडीस में राम जीवन कुटार श्रेष्ठ रहे। सुपर सीनियर विजेता स्क्वा.ली. डीएस मजेठिया एवं उप विजेता ले. कर्नल एसएल साह। इस वर्ग में हरि नेट, एके सेन, शशिराज सिंह, जीएल साह को भी सम्मानित किया गया।


इसके अलावा महिला वर्ग में बेस्ट नेट विजेता जून चौधरी, उप विजेता ऊषा कोठारी, वैट्रन कैटेगिरी में विजेता जीबी सूरी व उप विजेता विनोद ठाकुर रहे। जूनियर वर्ग में मनन महाजन विजेता और मास्टर आर्यमन उप विजेता, सब जूनियर में आर्यमन गौतम विजेता व शशांक धूलिया उपविजेता रहे। प्रतियोगिता की लेडीज पुटिंग में शीला साह विजेता, एडीसी डा. वाईएव रावत की पत्नी उपविजेता रहीं। लक्ष्य अग्रवाल को यंगेस्ट गोल्फर, दीनबंधु दास को लंबी शाट और जस्टिस एस. धूलिया को नियरेस्ट टू पिन के लिए पुरस्कार दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed