{"_id":"607b24c28ebc3e591c369c2d","slug":"no-shutter-open-full-effect-of-market-closure-haldwani-news-hld421963631","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुले शटर, बाजार बंदी का पूरा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं खुले शटर, बाजार बंदी का पूरा असर
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोविड को लेकर शासन से जारी निर्देशों के क्रम में प्रशासन और व्यापार मंडलों के आह पर हल्द्वानी बाजार पूरी तरह बंद रहा। पहली बार हल्द्वानी में अभूतपूर्व बाजार बंदी देखी गई। हालांकि शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहती है लेकिन साप्ताहिक बंदी के बावजूद कई दुकानें खुली रहती हैं लेकिन आज जरूरी जिंसों को छोड़कर कोई भी दुकान नहीं खुली। नौ बजे बाद प्रशासन ने दूध, सब्जी समेत सभी दुकानें बंद करा दीं।
सुबह से ही बाजार की सभी गलियों में सुनसानी छाई रही। बाजार बंद होने से लोगों का आवागमन भी काफी कम रहा। बंद के चलते दोपहिया और चौपहिया वाहन भी कम चले। ऑटो, रिक्शा आदि भी सीमित संख्या में चले। उनमें सवारियां भी नाममात्र को देखने को मिलीं।
रामपुर रोड बरेली रोड, नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, मंगल पड़ाव, पटेल चौक, कारखाना बाजार, सदर बाजार, मीरा मार्ग, रेलवे बाजार, वर्कशॉप रोड, मटर गली समेत तमाम बाजारों में सुनसानी छाई रही। बंद के चलते अधिकांश सड़कें भी खाली-खाली नजर आईं। इनमें वाहन भी काफी कम संख्या में चले। बंद का असर दफ्तरों में भी देखा गया। दफ्तरों में भी कर्मचारियों की उपस्थिति कम ही दिखी। रोडवेज और केमू स्टेशनों पर वाहन तो खड़े थे लेकिन यात्रियों की संख्या भी बहुत कम नजर आई।
विज्ञापन
चाय, पानी को तरस गए लोग
हल्द्वानी। बंद के चलते बाजार में चाय, पान की खड़ खोखे तक बंद रहे है। पूरे बाजार में कहीं भी चाय, पान के खोखे नजर नहीं आए। राह चलते लोगों को चाय, पानी नहीं मिलने पर निराशा हुई।
शराब की दुकानें खोलने पर जताया विरोध
हल्द्वानी। व्यापारियों में इस बात पर रोष है कि बाजार तो बंद करा दिए गए लेकिन शराब की दुकानें खुली रहीं। शराब की दुकानों को खोले जाने पर व्यापारियों ने आपत्ति जताई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर का कहना है कि जिला प्रशासन के अनुरोध पर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं दूसरी ओर शराब की दुकानें धड़ल्ले से खुली रहीं। उन्होंने कहा कि इससे समाज में गलत संदेश जाता है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि महानगर इकाई ने भी डोमिनोज और शराब की दुकानें खोले जाने पर आपत्ति जताई है। विरोध जताने वालों में महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, संदीप गुप्ता, गौरव गुप्ता, अतुल प्रताप सिंह, चीनू बिंद्रा आदि हैं।
बंद सफल बनाने पर जताया आभार
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से बाजार बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों का आभार जताया है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री कृष्णा फुलारा, ग्रामीण अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रताप जोशी आदि ने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के साझा सहयोग से बंद पूर्ण सफल रहा। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री पंकज गुप्ता, मनीष वर्मा, प्रेम चौधरी, मोइन बाबा, सुरेश रौतेला आदि ने बंद में सहयोग के लिए मटर गली के व्यापारियों का आभार जताया है।
टीपीनगर में सामान्य दिनों की तरह कामकाज
हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन की ओर से शनिवार को पूर्ण बाजार बंदी का आह्वान किया गया था लेकिन टीपीनगर में साप्ताहिक बंदी का खास असर नहीं देखा गया। यहां कोविड नियमों के तहत आम दिनों की तरह आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही जारी रही। बाहर से आने वाले सामान और पहाड़ को भेजे जाने वाले माल की लोडिंग अनलो डिंग का काम जारी रहा। शनिवार होने की वजह से दोपहर दो बजे बाद टीपीनगर में खामोशी छाई रही।
ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप सबरवार ने कहा कि सामान की लोडिंग-अनलोडिंग कोविड नियमों के तहत की गई। ट्रांसपोर्टर पंकज बोहरा ने कहा कि टीपीनगर में कोविड नियमों का पूरा पालन किया गया।