फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No relief to Rakesh in Khurshid's house arson case

खुर्शीद के घर में आगजनी मामले में राकेश को राहत नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
No relief to Rakesh in Khurshid's house arson case
नैनीताल। हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और गोली चलाने के मुख्य आरोपी राकेश कपिल को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने राकेश कपिल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद पक्षकारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए कहा है। मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। आगजनी के मुख्य आरोपी राकेश कपिल ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने व उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता राकेश कपिल ने कहा कि उनको बेवजह व राजनैतिक कारणों के चलते फंसाया जा रहा है। बता दें कि 15 नवंबर को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के मुक्तेश्वर वाले घर में उनकी किताब का विरोध करने कुछ लोगों ने आगजनी के साथ फायरिंग भी की थी। उसी दिन पुलिस ने इस मामले में राकेश कपिल को मुख्य आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया और बाद में चार आरोपी चंदन लोधियाल, उमेश मेहता राजकुमार मेहता, कृष्ण बिष्ट को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक और आरोपी कुंदन चिलवाल को कोर्ट से पहले ही राहत मिल गई है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed