फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No electricity for 20 days, now cremation will have to be done with wood.

Nainital News: 20 दिन बिजली नहीं अब लकड़ी से करना होगा दाह संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
No electricity for 20 days, now cremation will have to be done with wood.
हल्द्वानी। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के विद्युत शव दाह गृह में अगले 20 दिन तक शवों का दाह संस्कार नहीं होगा। ऐसे में इलेक्ट्रिक की जगह लकड़ियों के जरिये ही अंतिम संस्कार होगा। नगर निगम ने बृहस्पतिवार से शवदाह बंद होने का निर्देश जारी किया है। पांच नवंबर से यहां प्रक्रिया फिर शुरू होगी।
विज्ञापन

रानीबाग के शवदाह गृह में लगी इलेक्ट्रिक मशीन की सर्विसिंग होनी है। हर छह माह में इसका रखरखाव होता है। ऐसे में इसे 16 अक्टूबर से चार नवंबर तक बंद रखा जाएगा। समय ज्यादा लगने का कारण है कि मशीन को ठंडा होने में ही तकरीबन दस दिन लग जाते हैं। यहां अधिकतर लावारिस लाशों का दाह संस्कार होते थे। समाज सेवी हेमंत सिंह गौनिया ने बताया कि बीस दिनों में यदि कोई लावारिस लाश मिली तो उसका अंतिम संस्कार करने के लिए अधिक धन खर्च करना होगा।
विज्ञापन



शवदाह गृह के मशीनों का नियमित रखरखाव नगर निगम करता है। यह मशीनें बिना बाधा के चलती रहे इसके लिए इसकी सर्विसिंग के लिए बंद रखना पड़ता है। चार नवंबर तक यह बंद रहेगा। - पारितोष वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed