फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No consensus could be reached on the no-entry of heavy vehicles inside the city during the day.

Nainital News: दिन में शहर के अंदर भारी वाहनों की नो-एंट्री पर नहीं बन सकी सहमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
No consensus could be reached on the no-entry of heavy vehicles inside the city during the day.
लालकुआं। नगर में दिन के समय भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने के लिए पुलिस-प्रशासन, परिवहन विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त बैठक में जमकर तकरार हुई। कोतवाली में हुई बैठक में ट्रांसपोर्टरों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस फैसले का विरोध किया। कुछ लोगों ने सुरक्षा कारणों से नो-एंट्री लागू करने की मांग की। कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नगर में भारी वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है जिससे दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य जनता की राय जानना था ताकि आवश्यक होने पर विभागों के माध्यम से नियम लागू कराए जा सकें। हालांकि बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष महेश चौधरी, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह, गौला खनन संघर्ष समिति अध्यक्ष रमेश जोशी, महामंत्री जीवन कबडवाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट समेत कई व्यापारियों ने नो-एंट्री के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे व्यवसाय प्रभावित होगा और परिवहन कार्य बाधित होंगे। सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक केवल राय जानने के लिए रखी गई थी। यदि जनता सहमत नहीं है तो इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान ने चेतावनी दी कि सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, सभासद भुवन पांडे, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, सुरेश शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed