{"_id":"57f9535b4f1c1b94342707db","slug":"niraj-mehra-head-victory-wreath","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज मेहरा के सिर जीत को सेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज मेहरा के सिर जीत को सेहरा
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री संग एमबी कॉलेज हल्द्वानी के अध्यक्ष नीरज मेहरा।
- फोटो : vej
एमबीपीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी नीरज मेहरा ने दो साल पहले का इतिहास दोहराते एक बार फिर एनएसयूआई से अध्यक्ष की कुर्सी छीन ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी प्रत्याशी विजय जोशी को 195 मतों के अंतर से हराया है।
विज्ञापन
निर्दलीय नीरज को 2270 मत मिले जबकि विजय जोशी को 2075 मत मिले जबकि एनएसयूआई के प्रत्याशी अमन सुयाल 963 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। आप के प्रत्याशी संदीप को 404 मत मिले।
विज्ञापन
शनिवार को एमबीपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव पर राजनैतिक दलों के अलावा इलाके भर के लोगों की निगाहें लगी हुई थीं। देर रात करीब पौने 12 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा हुई। अध्यक्ष पद की मतगणना काफी रोचक रही।
विज्ञापन
शुरूआत के राउंड में एबीवीपी प्रत्याशी विजय जोशी निर्दलीय प्रत्याशी नीरज मेहरा को गिनती के वोटों से लीड देते रहे, कभी 45 तो कभी 17 वोट की लीड होने से नीरज के एजेंट पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय रावत को चिंता में नहीं डाल सकी तथा संजय तटस्थ होकर मतगणना के राउंड बढ़ने का इंतजार करते रहे।
बाद में आठवें राउंड से नीरज ने लीड लेनी शुरू की तो एबीवीपी के विजय को परास्त कर अध्यक्ष की कुर्सी पर विजय हासिल कर ली।