फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ninety million fine, yet unwilling to improve

नौ करोड़ का जुर्माना, फिर भी सुधरने को तैयार नहीं

Tue, 20 Jan 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्द्वानी Updated Tue, 20 Jan 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन

परिवहन विभाग के तगड़े जुर्माने के बाद भी वाहन स्वामी सुधरने को तैयार नहीं है, जबकि करीब तीन साल में नियमों को तोड़ने वालों से लाखों का नहीं बल्कि करोड़ों का जुर्माना वसूला जा चुका है। ‘जुर्माना जमा’  करने में ऊधम सिंह नगर जिला सबसे आगे है।

विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर 2012-13 में 3 करोड़ 13 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। 2013-14 में तो नियम तोड़ने वाले और आगे निकले। इनसे 3 करोड़ 81 लाख से ज्यादा का जुर्माना जमा कराया गया। 2014 अप्रैल से जनवरी-2015 तक 2 करोड़ 32 लाख तक की पेनाल्टी वाहन स्वामियों से वसूली जा चुकी है, पर वाहन स्वामी हैं कि सुधरने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पिछले साल 16 हजार से ज्यादा वाहनों का चालान करने के साथ ही 1700 वाहनों को बंद किया गया था। आरटीओ एसके सिंह कहते हैं कि अब तक 1261 वाहन को सीज करने के साथ करीब नौ हजार वाहनों का चालान किया जा चुका है। सड़क पर ही चेकिंग में 11 करोड़ 50 लाख टैक्स जमा कराया गया। इस बार वीडियोग्राफी का भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिट, लाइसेंस, फिटनेस भी निलंबित
एआरटीओ डा. गुरदेव सिंह कहते हैं कि सुधार नहीं होने पर अब लाइसेंस और परमिट निलंबन करने की कार्रवाई तेज की गई है। 75 वाहनों के परमिट और 37 ड्राइवरों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इसी तरह 30 वाहनों की फिटनेस भी फेल की गई।


चप्पल, रिफ्लेक्टर पर भी कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों के अनुसार चप्पल पहन कर वाहन चलाने वाले 848 वाहन स्वामियों पर भी कार्रवाई की गई। रिफ्लेक्टर नहीं होने पर 50 वाहन स्वामियों पर खतरनाक संचालन में जुर्माना ठोका गया है।

जुर्माने का विवरण
- ओवरलोडिंग पर न्यूनतम 3000 रुपए
- परमिट शर्त, आरसी न होने और फिटनेस फेल होने पर 5000 हजार रुपए
- मोबाइल पर बात करते गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग, प्रदूषण पर 1000 हजार रुपए
- रिफ्लेक्टर नहीं होने पर 500 रुपए
- हेलमेट नहीं होने पर 100 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed