{"_id":"71362c4e0217dbb5ebea83b27be8f818","slug":"nhai-officers-will-be-on-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई अफसरों पर होगी एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई अफसरों पर होगी एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 03 Feb 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
काठगोदाम-रामपुर फोर लेने योजना के तहत लालकुआं रोड, तीनपानी बाईपास का
विज्ञापन
हिस्सा नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) को हस्तांतरित होने के बाद
से बदहाल है। आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। अब जिला प्रशासन ने सड़कों के
गड्ढे न भरने, रखरखाव न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
डीएम दीपक रावत का कहना है कि जब तक फोर लेन योजना पूरी तरह तैयार नहीं हो जाती है, तब तक मार्ग को यूं बदहाल नहीं छोड़ा जा सकता है, भले ही एनएचएआई केंद्र के अधीन संस्था हो।
डीएम ने कहा कि यदि सड़क के गड्ढे, मरम्मत न होने की स्थिति में दुर्घटना होती है तो एनएचएआई के अफसरों पर एफआईआर कराई जाएगी। इस संबंध में एनएचएआई अफसरों को भी सूचना दे दी गई है। उन्हें 10 दिन के अंदर मार्ग की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है।