फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New Year 2024: Tourists reached Nainital to celebrate New Year, new year celebration in nainital

New Year 2024: नए साल का जश्न मनाने नैनीताल पहुंचे पर्यटक, गुनगुनी धूप में उठाया बोटिंग का लुत्फ, कारोबारी खुश

Fri, 29 Dec 2023 10:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 29 Dec 2023 10:22 AM IST
सार

नए साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। सरोवर नगरी के पर्यटक स्थलों में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ हैं।

विज्ञापन
New Year 2024: Tourists reached Nainital to celebrate New Year, new year celebration in nainital
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में थर्टी फर्स्ट और नए साल को मनाने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसके चलते नैनीताल के पर्यटक स्थलों में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ हैं। वहीं, पर्यटक नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठा रहे हैं। बता दें कि, नैनीताल के होटलों में 80 फीसदी कमरे पैक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि, थर्टी फर्स्ट से पहले ही बृहस्पतिवार को नैनीताल में सुबह से ही पर्यटकों की आवजाही शुरू हो गई है। जिसके चलते नगर के पर्यटक स्थल भी पर्यटकों से गुलजार रहें। वहीं बाजारों में भी पर्यटकों की अच्छी भीड़ नजर आई। दोपहर के बाद पंत पार्क, पाट बाजार, भोटिया बाजार व मल्लीताल बाजार में भारी संख्या में पर्यटक नजर आए। ठंड होने के चलते पर्यटकों ने गर्म कपड़ों की खरीददारी की।
विज्ञापन


ये पढ़ें-  New Year 2024: नए साल के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी सरोवर नगरी, 80 फीसदी होटल और रिजॉर्ट बुक, ये होगा खास
विज्ञापन
विज्ञापन

 

New Year 2024: Tourists reached Nainital to celebrate New Year, new year celebration in nainital
नैनीताल



इधर पूरे दिन पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठाया। दोेपहर के बाद शहर में मौसम का बिगड़ता मिजाज देख पर्यटक बर्फबारी होने का अनुमान लगाकर खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, पर्यटन कारोबारी भी थर्टी फर्स्ट के दौरान भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद लगा रहे हैं।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि थर्टी फर्स्ट के लिए होटल एसोसिएशन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। थर्टी फर्स्ट व नए साल पर अच्छे पर्यटन की उम्मीद है। 

वहीं, इस बार कुमाऊंनी व्यजनों के साथ ही सैलानियों को मडुवे की जलेबी परोसी जाएगी। होटल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वर्तमान में करीब 80 फीसदी कमरों की बुकिंग हो चुकी है। होटल एडं रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैननीताल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट का कहना है कि थर्टी फर्स्ट और नए साल के लिए माल रोड को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed