फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New system of Indane Gas Agency, the gas man will bring a slip along with the cylinder

गैस की किल्लत: इंडेन गैस एजेंसी के लिए नई व्यवस्था, अब सिलिंडर के साथ ही पर्ची लेकर आएगी गाड़ी

Sat, 04 Apr 2026 10:17 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 04 Apr 2026 10:17 AM IST
सार

नैनीताल जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच इंडेन गैस एजेंसी के लिए नई व्यवस्था की गई है। पहले बुकिंग कराने वाले को ही सिलिंडर दिया जाएगा।

विज्ञापन
New system of Indane Gas Agency, the gas man will bring a slip along with the cylinder
सिलिंडर की किल्लत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नैनीताल जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच इंडेन गैस एजेंसी के लिए नई व्यवस्था की गई है। सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले वाहन में अब जितने सिलिंडर रखे होंगे उतनी ही पर्चिंयां भी दी जाएंगी। यानि पहले बुकिंग कराने वाले को ही सिलिंडर दिया जाएगा।

विज्ञापन

नैनीताल जिले में करीब 3.50 लाख उपभोक्ता हैं। 16 से अधिक एजेंसियों के माध्यम से उन्हें गैस की डिलीवरी की जा रही है। अभी रसोई गैस का बैकलॉग 25 हजार के आसपास चल रहा है जबकि केवल हल्द्वानी के सरस मार्केट स्थित इंडेन एजेंसी का ही एक दिन में सात हजार का बैकलॉग है। एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता गैस के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन 10 दिन से अधिक समय से बुकिंग कराने वाले लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

ठेकेदार के कर्मियों पर मनमानी का आरोप
शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवकाश के बावजूद गैस एजेंसियां खुली रहीं और लोग सिलिंडर पाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। नीलियम काॅलोनी इलाके में इंडेन की गैस की गाड़ी का लोग इंतजार करते रहे लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। लोगों के मुताबिक होम डिलीवरी वाले ठेकेदार के कर्मी मनमानी कर सिलिंडर बांट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल बुकिंग से बढ़ रहा बैकलॉग
गैस सिलिंडर की डिलिवरी करने के बाद ही लोग बुकिंग करा दे रहे हैं। इससे बैकलॉग कम नहीं हो रहा है। प्रशासन के अनुसार इंडेन एजेंसी प्रबंधकों को सख्ती से डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इंडेन गैस वितरण के लिए पहले इन और पहले आउट के तहत काम करने के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसी से अब नाम की पर्ची के साथ ही सिलिंडर भेजने की व्यवस्था की गई है। - विवेक राय, एडीएम नैनीताल

अवकाश के बावजूद इंडेन, भारत और एचपी कंपनी के सिलिंडर बांटे गए। दो अप्रैल को 7680 घरेलू सिलिंडर मिले और 270 कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति हुई। 78 सिलिंडर पांच केजी वाले भी वितरित किए गए। - मनोज वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

प्रदर्शन के बाद भी नहीं पहुंचे सिलिंडर
हल्द्वानी के बिठौरिया नंबर एक स्थित देवकीबिहार कालोनी में शुक्रवार देर शाम तक इंतजार करने के बाद भी इंडेन गैस सिलिंडर नहीं पहुंचे। बुकिंग के 20 दिन बाद भी सिलिंडर न मिलने से लोगों में गुस्सा है। इस मुद्दे पर पर क्षेत्र के लोग आज शनिवार को बैठक करेंगें। काॅलोनी निवासी पीएस रावत ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को व रमेश चंद्र पांडे ने 14 मार्च को गैस बुक कराई थी। आज तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिला है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में प्रदर्शन भी किया था।

आज यहां बंटेगी गैस
भगवानपुर, ब्लॉक, सरस्वती विहार, राधा विहार, कठघरिया, हिम्म्तपुर मल्ला और तल्ला, बाजर, अंबेडकरनगर, पनियाली, जीतपुर नेगी, बैड़ापोखरा, लामाचौड़, हल्दूचौड़, नवीन मंडी, काठगोदाम, हैड़ाखान, पॉलीशिट, सुभाषनगर, आवास विकास, चौफुला चौराहा, रानीबाग, शीशमहल, रामपुर रोड, कुसुमखेड़ा, गैस गोदाम रोड, नवाबी रोड, नैनीताल रोड, आदर्शनगर, आजादनगर, लालडांठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed