फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New Area in Nagar Nigam Haldwani

Nainital News: निगम में आकर ठगे गए, गांव में सही थे

Mon, 31 Jul 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 31 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
New Area in Nagar Nigam Haldwani
वर्कशॉप लाइन की खस्ताहाल सड़क । संवाद
हल्द्वानी। गांवों को जब नगर निगम में शामिल किया गया था तो कई दावे और वादे किए गए थे। वार्डवासियों को भी उम्मीद थी कि उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी लेकिन हालात बदतर हैं। वार्डवासियों तो यह तक कह रहे हैं कि निगम में शामिल होकर ठगे गए, वह ग्रामीण क्षेत्र में ही सही थे। वहां कम से कम नालियों, सड़कों और सोलर लाइटों का काम तो हो जाता था।
विज्ञापन

वार्ड-48 मल्ली बमौरी में नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट तो लगाईं लेकिन इनकी मरम्मत करना भूल गया। वार्ड में करीब 80 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कई जगह निगम ने स्ट्रीट लाइट के पोल लगा दिए हैं लेकिन लाइट नहीं लगाई हैं।
विज्ञापन



वार्ड की मुख्य समस्याएं
वार्ड की तीन मुख्य समस्याएं हैं। इनमें सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइट की है। दूसरी खराब सड़क है। तीसरी बड़ी समस्या नाले-नालियों की सफाई नहीं होने की है। लोगों का आरोप है कि छह महीने से स्ट्रीट लाइट खराब हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन शिकायत के बाद भी जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं हैं। पिछले साल तक तो नगर निगम पार्षदों से नाले-नालियों की सफाई कराने के लिए कहता था। इस बार नालियों की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-वार्ड का हाल-
वार्ड नंबर 48 मल्ली बमौरी की आबादी 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 5865 है। अभी इसकी जनसंख्या करीब 13 हजार पहुंच गई है। वार्ड की सीमा पूरब में नहर कवरिंग रोड से शुरू होकर पश्चिम में चंबल पुल नरोत्तम विहार और उत्तर में पनचक्की चौराहा दमुवाढूंगा और दक्षिण में भट्ट कॉलोनी तक है।

जनता के सवाल -
- स्ट्रीट लाइट कब सही होंगी?
- स्ट्रीट लाइट के पोल पर लाइट कब लगेंगी ?
- पर्याप्त सफाई कर्मी कब मिलेंगे ?
- नालियों की सफाई कब होगी?
- लावारिस जानवरों से मुक्ति कब मिलेगी?
- खराब सड़कों की मरम्मत कब होगी ?
- पेयजल संकट की दिक्कत कब दूर होगी ?

पार्षद को मिले 68 प्रतिशत अंक -
अमर उजाला की टीम ने वार्ड में अलग-अलग जगह करीब 33 लोगों से बात की। अधिकतर लोगों ने कहा कि पार्षद को जानते हैं। वह लोगों के दुख-सुख में साथ रहते हैं। विकास कार्य भी करवा रहे हैं। इनमें से 18 प्रतिशत लोग पार्षद के काम से खुश नहीं दिखाई दिए।



क्या बोले लोग-
क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत रहती है। विभाग को अवगत कराया है। बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ गई है। मेयर को समस्याओं से अवगत कराया है, अभी तक समाधान नहीं हुआ।
- भूपाल सिंह कनवाल, आनंद विहार

गूल के पानी की निकासी की दिक्कत है, पानी ओवरफ्लो होने पर क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। पास में ही शुक्रवार को बाजार लगता है, वहां भी पानी भर जाता है। बिजली पोल भी सही कराने की जरूरत है।
- दरबान सिंह कालाकोटी, आनंद विहार

कॉलोनी की सड़क खराब है। शिलान्यास का बोर्ड लगा है लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। मेयर को कई बार इस मामले से अवगत कराया है। गूल भी कवर होनी चाहिए।
- दीप जोशी, आनंद विहार

क्षेत्र में रोड बनी हुई है। पानी की निकासी को लेकर भी अब कोई समस्या नहीं है। बिजली कटौती की वार्ड में समस्या है। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।
- गीता जोशी, दुर्गेश कॉलोनी

स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है जहां लगी है वहां अधिकतर खराब हैं। पानी की समस्या का समाधान हो गया है। सड़क और नालियां भी बन गई हैं।
- मंजू तिवारी, उत्तरांचल विहार

बिजली कटौती की समस्या है। वार्ड की स्ट्रीट लाइट खराब हैं। नगर निगम में इस बारे में शिकायत की है। पीने के पानी की सप्लाई की भी दिक्कत है। कई दिनों तक क्षेत्र में पानी नहीं आता है।
- जेके मल्होत्रा, मल्ली बमौरी




वार्ड में बिजली कटौती और स्ट्रीट लाइट की समस्या बरकरार है। अधिकतर लाइट खराब पड़ी हुई हैं। बलवंत कॉलोनी में जलभराव की समस्या का समाधान कराना चाहिए।
- देवकी पांडे, पार्षद प्रत्याशी






हल्द्वानी। वार्ड की आधी स्ट्रीट लाइटें छह महीने से खराब पड़ी हैं। मेयर, नगर आयुक्त को अवगत कराने के बाद भी अब तक स्ट्रीट लाइटें सही नहीं हुई हैं। मानकों के अनुसार उनके वार्ड में 12 सफाई कर्मी होने चाहिए लेकिन उनके वार्ड में मात्र आठ सफाई कर्मी हैं। निगम ने नालों की सफाई के लिए 60 लोगों का समूह बनाया है। उनके वार्ड की नालियां कूड़े से बजबजा रही हैं। लावारिस जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आए दिन इनके कारण दुर्घटना हो रही है।

पार्षद गीता बल्यूटिया


नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट लगाने और उसके रखरखाव का ठेका ईईएसएल को दिया है। कंपनी पहले सही से काम नहीं कर रही थी। अब कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है। जल्दी ही स्ट्रीट लाइट सही कर दी जाएंगी। नए वार्डों में नालियों की सफाई का काम चल रहा है। ऐसे इलाके जहां जलभराव की समस्या अधिक है, वहां पहले काम कराया जा रहा है।
पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed