फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NCC B and C certificate exams will be conducted with negative marking.

Nainital News: माइनस मार्किंग के साथ होगी एनसीसी बी और सी प्रमाण पत्र की परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
NCC B and C certificate exams will be conducted with negative marking.
हल्द्वानी। एनसीसी की बी और सी सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए इन दिनों कॉलेजों में प्रेक्टिकल चल रहे हैं। 78 यूके बटालियन महिला और पुरुष वर्ग की परीक्षा सात से 15 फरवरी के बीच होनी है। पहली बार परीक्षा में माइनस मार्किंग का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला डिग्री कॉलेज परिसर में एनसीसी 78 यूके बटालियन की कैडेट्स कड़ा अभ्यास करती दिखीं। एनसीसी प्रभारी महिला कॉलेज रेखा जोशी ने बताया एनसीसी बी और सी प्रमाणपत्र की परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। बी प्रमाणपत्र के लिए सात फरवरी को प्रेक्टिकल और आठ फरवरी को लिखित परीक्षा होनी है। इसी तरह सी प्रमाणपत्र के लिए 14 को प्रेक्टिकल और 15 को लिखित परीक्षा होगी। यह दोनों परीक्षाएं डीपीएस रुद्रपुर में होंगी। इसमें जिले भर से कैडे्टस प्रतिभाग करेंगे। बताया कि इन दिनों लिखित और प्रेक्टिकल की तैयारियां चल रही हैं। इसमें कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग पोजिशन और शूटिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। जिले भर से करीब एक हजार से अधिक कैडेट्स परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed