द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। वैश्विक कोरोना महामारी के चलते इस बार उदेपुर ग्वेल मंदिर में प्रस्तावित अश्विन नवरात्र मेला नहीं होगा। मंदिर सुधार समिति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की यहां हुई बैठक में आश्विन नवरात्र मेला स्थगित करने का फैसला लिया गया। बिंता में हुई बैठक में विचार-विमर्श कर कोविड -19 के कारण आश्विन नवरात्र में प्रस्तावित मेला स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि, मंदिर की पारंपरिक पूजा पाठ कार्यक्रम नियमित रूप से कराए जाएंगे। वहां मंदिर समिति अध्यक्ष भूपाल सिंह कैड़ा, सचिव महेश कैड़ा, उपाध्यक्ष मदन सिंह कैड़ा, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह कैड़ा, व्यवस्थापक बलवंत सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह किरौला, एसडीएम आरके पांडेय, कानूनगो नंदन सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश पांडेय, मोहन सिंह अधिकारी, ललित मोहन सिंह कैड़ा आदि थे।