{"_id":"69dea45ea84cf6cb830f25db","slug":"naveen-dhaila-became-the-state-president-of-ncc-ministerial-employees-union-nainital-news-c-238-1-shld1023-124836-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नवीन ढैला बने एनसीसी मिनीस्टीरियल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नवीन ढैला बने एनसीसी मिनीस्टीरियल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष
Wed, 15 Apr 2026 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन सिंह ढैला को एनसीसी मिनीस्टीरियल अधिकारी व कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। रुड़की में आयोजित संगठन के तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई। नवीन सिंह ढैला के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नैनीताल स्थित एनसीसी मुख्यालय और कर्मचारी संगठनों ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कुमाऊं मंडल का दबदबा रहा है। 80 बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ के भुवन भास्कर बिष्ट को सह सचिव और 78 बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के जावेद अहमद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन