{"_id":"659c577ee5baaa51c10592e3","slug":"naukuchiatal-will-be-connected-to-air-service-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-2372-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: नौकुचियाताल में हवाई सैर और कालाढूंगी में साइकिलिंग करेंगे पर्यटक, 34 लाख मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: नौकुचियाताल में हवाई सैर और कालाढूंगी में साइकिलिंग करेंगे पर्यटक, 34 लाख मिले
Tue, 09 Jan 2024 12:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
हरीश चंद्र पांडे, संवाद
हरीश चंद्र पांडे, संवाद
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:34 PM IST
सार
नैनीताल जिले के नौकुचियाताल में बहुत जल्द सैलानी हेली सेवा से कुमाऊं की वादियों के दीदार कर सकेंगे। शासन से नौकुचियाताल में हेलीपैड निर्माण के लिए 34 लाख (40 फीसदी) रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन
नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यटन स्थल नौकुचियाताल में बहुत जल्द सैलानी हेली सेवा से कुमाऊं की वादियों के दीदार कर सकेंगे। शासन से नौकुचियाताल में हेलीपैड निर्माण के लिए 34 लाख (40 फीसदी) रुपये स्वीकृत हो गए हैं। धनराशि स्वीकृत होने के साथ लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
नौकुचियाताल में हेलीपैड निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि और पर्यटन कारोबारी लंब समय से मांग उठा रहे हैं। नौकुचियाताल में हेलीपैड बनने से देश-विदेश से आने वाले सैलानी कुमाऊं के पर्यटन स्थलों की वादियों के दीदार हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे। इससे होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट और पर्यटन कारोबार अच्छा रहेगा। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: बारिश-बर्फबारी न होने से बढ़ी चिंता, भीमताल, नैनीझील समेत अन्य झीलों का गिरा गजलस्तर
विज्ञापन
लोनिवि की ओर से पूर्व में हेलीपैड निर्माण के लिए वन विभाग और राजस्व विभाग के साथ पेड़ों को लेकर सर्वे किया था। इस संबंध में भी लोनिवि की वन विभाग से वार्ता चल रही है।
लोक निर्माण विभाग के एई पंकज तिवारी ने बताया कि नौकुचियाताल में हेलीपैड निर्माण के लिए 34 लाख की धनराशि शासन से मिल चुकी है। धनराशि स्वीकृत होने के साथ जल्द हेलीपैड निर्माण को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
नौकुचियाताल में 85.55 लाख से प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण के लिए 34 लाख की धनराशि शासन से मिल चुकी है। जल्द हेलीपैड निर्माण को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
पंकज तिवारी, एई लोक निर्माण विभाग