फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naughty elements broke the altars of the Chhath Puja

शरारती तत्वों ने तोड़ दीं छठ पूजा स्थल की वेदियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Naughty elements broke the altars of the Chhath Puja
हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित स्थित छठ पूजा स्थल पर असामाजिक तत्व द्वारा तोड़ी गई छठ पूजा की बेदिया? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर दिवाली की रात शरारती तत्वों ने छठ पूजा स्थल पर नौ वेदियां तोड़ डाली। इससे पूर्वांचल और बिहार के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ नहीं की जानी चाहिए। पुलिस ने छठ पूजा स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर कई सालों से छठ पर्व श्रद्धापूर्वक मनाते हैं। छठ सेवा समिति के उपाध्यक्ष शंकर भगत ने बताया कि छठ पूजा स्थल पर 18 वेदियां हैं। मन्नत पूरी होने के बाद इन वेदियों का निर्माण किया गया था। नौ वेदियों के ऊपरी हिस्से को दीपावली की शाम अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था। इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

1982 से कर रहे हैं छठ पूजा
हल्द्वानी। पूर्वांचल के लोग 1982 से यहां पर छठ पर्व मनाते आ रहे हैं। तब यहां केवल नहर थी और पुलिया भी नहीं बनी थी। लोग छठ पूजा के समय नहर में सीढ़ी लगाकर स्थल तक जाते थे। उस समय यहां पर केवल एक वेदी थी। तब यहां पर केवल दो घरों से केवल चार, पांच लोग ही पूजा करने आते थे। 2006 में कमेटी का रजिस्ट्रेशन होने के बाद यहां पूजा करने वालों की संख्या 100 से 200 तक पहुंच गई। समिति अध्यक्ष कृष्णा साह ने बताया कि 27 अक्तूबर 2006 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश ने छठ पूजा स्थल का लोकार्पण किया था। उसके बाद यहां पूजा करने वालों की संख्या बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed