फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   National seminar concludes

व्यापार के साथ सांस्कृतिक वैश्वीकरण भी जरूरी : जगूड़ी

Sat, 28 Mar 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 28 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
National seminar concludes

कुविवि के हर्मिटेज भवन सभागार में वैश्वीकरण हिंदी भाषा एवं साहित्य विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे और समापन दिवस पर भी विषय विशेषज्ञों ने हिंदी भाषा व साहित्य की शुरूआत और इसके विकास एवं बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की। इस दौरान शोधार्थियों की ओर से 60 शोध पत्र भी प्रस्तुत किए गए। यह आयोजन डीएसबी परिसर के हिंदी विभाग और महादेवी वर्मा सृजनपीठ उमागढ़ (रामगढ़) की संयुक्त पहल पर हो रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात कवि लीलाधर जगूड़ी ने कहा कि वैश्वीकरण वर्तमान समय की आवश्यकता है, लेकिन व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक वैश्वीकरण भी होना चाहिए। प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही ने कहा कि वैश्वीकरण को केवल बाजार और व्यापार से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रो.मानवेंद्र पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शोधार्थियों का आह्वान किया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी से मिले ज्ञान से सीख लें, ताकि हिंदी भाषा और साहित्य का भविष्य और बेहतर हो सके।
विज्ञापन


इस दौरान कुलसचिव प्रो.डीसी पांडे, प्रो.निर्मला ढैला, डा.शशि पांडे, हरिसुमन बिष्ट, प्रो.बीआर कौशल, प्रो.गंगा बिष्ट, प्रो.डीएस बिष्ट, प्रो.बीएल साह, डा.दिव्या उपाध्याय, डा.रितेश साह, प्रो.नीता बोरा, प्रो.राजेश्वरी पंत, डा.सावित्री कैड़ा, डा.गिरीश रंजन तिवारी, प्रो.नीरजा टंडन, प्रो.डीएस पोखरिया, प्रो.निर्मला ढैला, डा.शिरीष मौर्य आदि थे। संचालन प्रो.चद्रकला रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने पढ़े शोध पत्र
दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी में राजेश प्रसाद, डा.शुभा मटियानी, माया गोला, ललित मोहन, प्रीति आर्या, अनिल कार्की, लक्ष्मी धस्माना, सीमा अरोरा, एनपी सिंह, उमेश ध्यानी समेत 60 शोधार्थियों ने शोध पत्र पढ़े।


शोध का गिरता स्तर चिंता का विषय : जगूड़ी
प्रख्यात कवि लीलाधर जगूड़ी ने कहा कि शोध का लगातार गिरता स्तर चिंतनीय है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। शोधार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने-अपने स्तर से इसके सुधार की पहल करनी होगी।  हर्मिटेज भवन में हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि आजादी के 65 साल बाद भी संपर्क भाषा का विकसित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कवि जगूड़ी ने कहा कि आज प्रदेश की भाषा के मानकीकरण की बात हो रही है, लेकिन अभिभावक अपने बच्चों को न ही क्षेत्रीय भाषा सिखाते हैं और न ही उन्हें यह भाषा बोलने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में मानकीकरण की बात बेमानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed