फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Narsinghpur, the development release Tumdiadam

नरसिंहपुर, तुमडियाडाम में विकासकार्यों का लोकार्पण

Sat, 18 Apr 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Sat, 18 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Narsinghpur, the development release Tumdiadam

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अमृता रावत ने ग्राम नरसिंहपुर ऐरड़ा और तुमड़ियाडाम क्षेत्र में विधायक निधि से निर्मित 12 लाख की 4 सीसी सड़काें और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटरानी में विधायक निधि से निर्मित 3 लाख के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम तुमड़ियाडाम द्वितीय में गुरुद्वारे को विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

विज्ञापन



शुक्रवार को श्रीमती रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गैस गोदाम रोड स्थित आडिटोरियम हाल को विधायक निधि से सौंदर्यीकरण के लिए दिए गए 50 लाख रुपए से निर्मित कार्यों का भी निरीक्षण किया। उनके साथ राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एसलाल, वीरेंद्र रावत, गोपाल लोहनी, चंदन सिंह बिष्ट, राजरानी कांबोज, एसडीएम एसएस जंगपांगी, ईई लोनिवि एबी कांडपाल, डीसी ध्यानी, एसडीओ जल संस्थान जेपीएस यादव, ईओ नगरपालिका मनोज दास, जनसंपर्क अधिकारी एएस नयाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed