फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nandhar Mining Committee handed over a memorandum to DLM

पर्यावरणीय अनापत्ति मिलती रहेगी, तैयारियों तो करें साहब 

Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nandhar Mining Committee handed over a memorandum to DLM
रामनगर में अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। नंधौर खनन समिति ने वन विकास निगम से नदी में खनन के लिए की जानी वाली बाकी तैयारियों को पूरा करने की मांग की है ताकि पर्यावरणीय अनापत्ति मिलते ही नदी में बिना किसी अड़चन के खनन शुरू हो सके।समिति ने डीएलएम नंधौर प्रेम सिंह बोहरा को ज्ञापन सौंप कर कहा कि पिछले खनन सत्र में नदी बंद होने से नंधौर में लगे डंपर स्वामियों और मजदूरों का पहले से ही बुरा हाल है।

विज्ञापन


बेशक वन्यजीव कल्याण परिषद से अनुमति मिल गई है लेकिन पर्यावरणीय अनापत्ति अभी भी बाकी है। समिति ने मांग की है कि अधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस महीने के अंत में अनापत्ति मिल जाएगी लेकिन तब तक वन निगम खनन संबंधी तैयारियां पूरी कर ले।
विज्ञापन


जिससे खनन शुरू होने पर समय नष्ट न हो और तंगी से जूझ रहे खनन व्यवसाय से जुड़े श्रमिक, डंपर स्वामी, व्यवसायी को आर्थिक लाभ हो सके। ज्ञापन देने वालों में भुवन चंद्र पोखरिया, पंकज भट्ट, मनोज गढ़कोटी, दिनेश चौसाली, कमल दुर्गापाल, नवीन बुधानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये की मांगें
= इंटरनेट टावर की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ई रवन्ना जारी करने का इंतजाम हो 
= आरएफआईडी चिप लगाने का इंतजाम 
= धर्मकांटों के रखरखाव व संचालन का जिम्मा तय हो
= बेलगाम डंपरों पर लगाम ताकि खनन गेटों पर जाम से छुटकारा
= सुबह व दोपहर को स्कूल के समय पर मुख्य मार्ग पर डंपरों की आवाजाही बंद 
= बिना लाइसेंस के चालकों को अनुमति देने पर रोक
= वाहनों के चलने पर उड़ने वाली धूल के पानी के छिड़काव का इंतजाम किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed