फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nanda Devi Festival will be in the eyes of CCTV

नंदा देवी महोत्सव सीसीटीवी की नजर में रहेगा 

Fri, 11 Aug 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  नैनीताल। 
अमर उजाला ब्यूरो  नैनीताल।  Updated Fri, 11 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nanda Devi Festival will be in the eyes of CCTV
nanda devi doli

मां नंदादेवी का 114वां महोत्सव 26 अगस्त से एक सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को यहां विभागीय अधिकारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


तय किया गया कि 26 अगस्त को दोपहर बाद दो बजे रामसेवक सभा प्रांगण में महोत्सव का उद्घाटन होगा। 27 अगस्त को प्रात: सात बजे कदली वृक्ष लाने के लिए दल कोटाबाग को प्रस्थान करेंगे और तीन बजे कदली वृक्ष के साथ नगर भ्रमण, झांकियां निकाली जाएंगी। 28 अगस्त को मां नयना मंदिर में मूर्ति निर्माण, 29 अगस्त अष्टमी को ब्रह्ममुहूर्त में देवी स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन शुरू होगी। 30 अगस्त को नवमी के दिन पूजा-अर्चना, 31 अगस्त दशमी को सुंदरकांड, पंचआरती, दीपदान, एक सितंबर को भंडारे के साथ ही मां नंदा, सुनंदा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव में 600 स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें से 50 दुकानें सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं को आवंटित की जाएंगी। मेला क्षेत्र से बाहर दुकान लगाने पर कार्रवाई होगी। पूरा मेला सीसी टीवी की नजर में रहेगा। मेले में पुलिस कंट्रोल रूम, चिकित्सा शिविर, रेडक्रॉस समेत आधार कार्ड बनाने के शिविर भी लगेंगे। दुकानदारों, भिखारियों, घुमक्कड़ों का सत्यापन होगा। हल्द्वानी, भवाली, कालाढुंगी क्षेत्रों से आने वाले लोगों के आवागमन के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूले रात्रि नौ बजे तक ही चलेंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से जरूरी व्यवस्था करने को कहा। बैठक में एडीएम हरबीर सिंह, एएसपी हरीश चंद्र सती, संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह, महाप्रबंधक केएमवीएन टीएस मर्तोलिया, एआरटीओ असित झा, डॉ. हेमा राठौर, उप निदेशक पर्यटन जेसी बेरी, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, ईओ रोहिताश शर्मा, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव राजेंद्र लाल साह, मनोज जोशी, डीएन भट्ट, अनूप शाही, मुकेश जोशी मंटू, विमल चौधरी, गिरीश जोशी मक्खन, देवेंद्र लाल साह, किरन साह, मनोरंजन कर निरीक्षक एचएस रौतेला आदि थे।  


एस्कॉर्ट के साथ बकरा ले जाया जाएगा 
 डीएम ने नंदा देवी मेले में मेलाधिकारी की तैनाती के साथ ही आठ मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की। उन्होंने निर्देश दिए कि पिछले साल की भांति श्रद्धालुओं के बकरों का पंजीकरण किया जाएगा। बकरे की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ ही बकरे को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ मंदिर में ले जाया जाएगा। पूजा, अर्चना के बाद मेला क्षेत्र से बाहर भेजा जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग की टीम पशु पंजीयन पंडाल में 24 घंटे तैनात रहेगी। मेले में फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस व्यवस्था के साथ गोताखोर भी तैनात रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed