फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भारी बारिश से गोला नदी के पुल की एप्रोच रोड बही

भारी बारिश से गोला नदी के पुल की एप्रोच रोड बही

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी । गोला नदी का जलस्तर 90 हजार क्यूसेक पार होने के बाद गोला नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड बह गई । सूचना पर प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों ने रोड का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
कुमाऊं में रविवार से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार शाम 4:00 बजे से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से गोला नदी का जलस्तर 90 हजार क्यूसेक पहुंच गया है । इससे गोला बैराज को खतरा पैदा हो गया है। नदी में भारी पानी आने के कारण गोला बाईपास रोड पर गोला नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड सुबह 6:00 बजे बह गई। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया है। उधर एनएचएआई के अधिकारियों और तकनीकी टीम ने पुल का निरीक्षण किया। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि अभी पुल को कोई खतरा नहीं है सिर्फ एप्रोच रोड बही है। बारिश रुकने के बाद नदी का जलस्तर कम होगा तभी पता चल पाएगा कि पुल को कितना नुकसान हुआ है। उधर बारिश के कारण कल से नाला भी उफान में आ गया और नाले के किनारे बना मकान बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed