फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अधिवक्ता गोयल के निधन पर शोक

अधिवक्ता गोयल के निधन पर शोक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
नैनीताल। जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता पंकज गोयल के निधन पर जिला न्यायालय परिसर में दो मिनट का मौन रख शोक सभा आयोजित की गई। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने जिला न्यायधीश के माध्यम से हाइकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को भेजे पत्र में न्यायालय में भौतिक सुनवाई पर तत्काल रोक लगाने और मामलों की वर्चुअल सुनवाई की मांग की। जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सुयाल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता पंकज गोयल का रविवार को निधन हो गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज साह समेत अधिवक्ता पंकज कुलोरा, संजय त्रिपाठी, राजन मेहरा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। कहा कि इससे पहले भी कोरोना के कारण छह अधिवक्ताओं की मौत हो चुकी है। अधिवक्ताओं ने स्थिति सामान्य होने तक वर्चुअल सुनवाई की मांग की।
विज्ञापन
शोक सभा में बार के कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरूण चंद्रा, डीजीसी सुशील शर्मा, मनीष जोशी, अरूण सिंह बिष्ट, एपीओ देवेंद्र मुनगली, एडीजीसी पूजा साह, भुवन जोशी, कैलाश बलुटिया, भुवन मेलकानी, यशवंत बिष्ट, राम सिंह रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed