{"_id":"5fa3a7678ebc3e9bf852046f","slug":"nainital1604560743","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैड़ाखान मार्ग में खाई में गिरी पिकप, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हैड़ाखान मार्ग में खाई में गिरी पिकप, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
हैड़ाखान रोड से गहरी खाई में गिरी पिकप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैड़ाखान मार्ग में खाई में गिरी पिकप, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)। हैड़ाखान-सिमलिया बैंड के पास बुधवार की रात एक पिकप के असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्व पुलिस और मुक्तेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों को खाई से निकालने का काम शुरू कर दिया है। पिकप में सवार मृतकों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पटवारी शिव सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार की रात एक पिकप हैड़ाखान-सिमलिया बैंड के पास गहरी खाई में जा गिरी। बृहस्पतिवार की सुबह पिकप के खाई में गिरने की सूचना पर राजस्व और मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शवों को खाई से बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा है। पटवारी ने बताया कि अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
हैड़ाखान रोड से गहरी खाई में गिरी पिकप
- फोटो : Amar Ujala
हैड़ाखान रोड से गहरी खाई में गिरी पिकप