{"_id":"5f8fe8528ebc3e9b75440a60","slug":"nainital1603266642","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा कॉटेज के रिसोर्ट में संदिग्ध हालात में मिला दिल्ली निवासी युवक का शव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कृष्णा कॉटेज के रिसोर्ट में संदिग्ध हालात में मिला दिल्ली निवासी युवक का शव
Wed, 21 Oct 2020 03:13 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
युवक का शव संग्दिध हालत में मिलने से हड़कंप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलूधार के कृष्णा कॉटेज के पास एक रिसोर्ट में बुधवार की सुबह दिल्ली निवासी युवक का शव संग्दिध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि बुधवार की सुबह गोलूधार के कृष्णा कॉटेज में एक रिसोर्ट देख रहे बबलू ने पुलिस सूचना दी की रिसोर्ट में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। बबूल की सूचना पर एसआई नीतू सिंह मौके पर पहुंची। जहां कमरे के अंदर पलास खन्ना (24) पुत्र मुकेश खन्ना निवासी कृष्णा पार्क देवली खान दिल्ली का शव पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि रिसोर्ट को लीज पर देख रहे बबलू ने बताया कि मंगलवार को पलास खन्ना उसे डोब ल्वेशाल में मिला था। जहां उसने बताया कि वह क्षेत्र के एक कॉलेज में अपनी डिग्री को लेकर आया था और उसने कमरे की व्यवस्था करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
जिस पर बबलू ने उसे गोलूधार स्थित रिसोर्ट पर एक कमरा दिलाया। लेकिन बुधवार सुबह वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूछताछ कर रही है परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही हैं।