फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital welcomes tourists with foul smell

Nainital News: नैनीताल में दुर्गंध से हो रहा पर्यटकों का स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nainital welcomes tourists with foul smell
नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच सीवर के नैनीझील में समाने से दुर्गंध फैल रही है। नयना देवी मंदिर के पास के नाले से गंदा सीवर सीधे झील में समा रहा है। इससे पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान हैं। झील को सीवर मुक्त बनाने के लिए एडीबी परियोजना के तहत 96.15 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। शहर के 15 वार्डों की पुरानी सीवर लाइनें बदहाल हैं। जल निगम ने इन्हें बदलने के लिए 109 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। वर्तमान में सीवर ओवरफ्लो होकर नालों से झील में गिर रहा है। नैनीताल के एसडीएम नवाजिश खलिक ने कहा कि झील में गंदगी जाना उसकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने संबंधित विभागों को सीवर रोकने और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर में वर्तमान में सीवर की लाइन में कोई लीकेज नहीं है। नयना देवी मंदिर के बगल के नाले में जो गंदगी जा रही है वह लोगों के किचन से निकलने वाला गंदा पानी है। इससे दुर्गंध फैल रही है और गाद बन रही है। अंशुल ओझा, सहायक अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed