फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Weather News: 2025 is going to be the hottest year in history

Nainital Weather: इतिहास का सर्वाधिक गर्म वर्ष बनने जा रहा 2025, अभी तक 2024 रहा अब तक का सबसे गर्म साल

Thu, 15 May 2025 10:51 AM IST
हीरा मेहरा गिरीश रंजन तिवारी
गिरीश रंजन तिवारी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 15 May 2025 10:51 AM IST
सार

Nainital Weather: वर्ष 2025 के पहले चार महीने आज तक के इतिहास के सर्वाधिक गर्म रहे हैं। संभावना है कि यह वर्ष आज तक के इतिहास का सर्वाधिक गर्म वर्ष होगा। वैसे अब तक का सबसे गर्म वर्ष 2024 रहा है। 

विज्ञापन
Nainital Weather News: 2025 is going to be the hottest year in history
नैनीताल में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में वर्ष 2025 के पहले चार महीने आज तक के इतिहास के सर्वाधिक गर्म रहे हैं। संभावना है कि यह वर्ष आज तक के इतिहास का सर्वाधिक गर्म वर्ष होगा। वैसे अब तक का सबसे गर्म वर्ष 2024 रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में मौसम में अनेक विसंगति देखने को मिल सकती हैं जिनमें मौसम के विपरीत ज्यादा गर्मी, अधिक और अनियमित वर्षा आदि शामिल है।

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर पृथ्वी की सतह की वायु का तापमान लगातार उच्च बना रहा। वर्ष 2025 में अप्रैल का महीना वर्ष 2024 के बाद बीते 120 वर्षों में दूसरे सबसे गर्म अप्रैल के रूप में दर्ज किया गया। इस दौरान सतह की हवा का औसत तापमान 14.96 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अप्रैल के लिए 1991-2020 औसत से 0.60 डिग्री और अनुमानित पूर्व औद्योगिक काल (1850-1900) के औसत से 1.51 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

विज्ञापन

आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के मौसम विज्ञानी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि मई 2024 से अप्रैल 2025 तक 12 महीने की अवधि भी असाधारण रूप से गर्म थी, जो पूर्व-औद्योगिक स्तर की इस अवधि से 1.58 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म थी। वैश्विक स्तर पर पूर्वी यूरोप, पश्चिमी रूस, कजाकिस्तान और नॉर्वे ने सबसे अधिक गर्म विसंगतियों का अनुभव किया। उधर अमेरिका में एशविले, चार्लोट और रैले, उत्तरी कैरोलिना, श्रेवेपोर्ट, लुइसियाना में भी यह सबसे गर्म अप्रैल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सबसे गर्म अप्रैल व मार्च और तीसरी सबसे गर्म फरवरी रही 2025 में
मौसम विज्ञानी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आज तक के इतिहास में वर्ष 2025 में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल, दूसरा सबसे गर्म मार्च और तीसरी सबसे गर्म फरवरी रही जबकि वर्ष 2024, उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्ध से वर्तमान तक के दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार आज तक का सबसे गर्म वर्ष था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed