फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital teachers honored in Dehradun

नैनीताल के शिक्षकों का देहरादून में सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Nainital teachers honored in Dehradun
हल्द्वानी/नैनीताल। दिव्य हिमगिरी उत्तराखंड टेक्निकल एजूकेशन एवं यू कोस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर के दो शिक्षकों और एक छात्र को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रो. नंद गोपाल साहू को रिसर्चर ऑफ द ईयर, डॉ. गीता तिवारी को टीचर ऑफ द ईयर और छात्र गौरव को एक्सीलेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा कुविवि के शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी को शोध निदेशालय में बेहतर प्रशासन, नियोजन और शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. एसडी तिवारी: महिला कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. एसडी तिवारी को देहरादून में तकनीकी विवि सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. तिवारी को 2004-05 में उन्हें उत्तराखंड का राष्ट्रीय सेवा योजना का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इसी वर्ष स्वामी विवेकानंद पुरस्कार भी दिया गया। 2020 में उच्चशिक्षा विभाग की ओर से उन्हें भक्तदर्शन पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका उपाध्याय: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा में कंप्यूटर साइंस की हेड ऑफ द डिपार्टमेंट ज्योलीकोट निवासी मोनिका उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने 2005 में बीटेक करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया। लोकसेवा आयोग से व्याख्याता कंप्यूटर साइंस के पद पर नियुक्ति हुई।
मनोज सिंह को मिलेगा बेस्ट प्रिसिंपल अवार्ड
हल्द्वानी। ग्लोबल टीवी इन एसोसिएशन अल्टीमेट मेटोर्स दिल्ली की ओर से सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह को 2021 के उत्तराखंड के बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें बेहतर शिक्षा प्रबंधन, स्कूल प्रबंधन, कोविड काल में ऑनलाइन शिक्षा संचालन और बेहतर कार्यशैली के लिए दिया जाएगा।
पुष्पांजलि को राष्ट्र गौरव शिक्षक सम्मान
हल्द्वानी। विश्व हिंदी रचनाकार (अंतरराष्ट्रीय) मंच के संस्थापक अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर ने हल्द्वानी की शिक्षिका पुष्पलता जोशी पुष्पांजलि को राष्ट्र गौरव सम्मान दिया है। ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विद्या महतोलिया सम्मानित
हल्द्वानी। दिल्ली की एक संस्था की ओर से वीरांगना तीलू रौतेली सम्मान प्राप्त करने वाली समाज सेविका विद्या महतोलिया को सौहार्द जन सेवा समिति संस्था के सदस्यों ने सम्मानित किया। इस अवसर पूर्णिमा रजवार, तनुजा पांडे, रितु डालाकोटी, जानकी तिवारी आदि शामिल रहीं।

चार शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
हल्द्वानी। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने चार शिक्षिकाओं डॉ. आभा भैसोड़ा, मधु चौहान, रेखा नेगी और पार्वती जोशी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष द्वारा सरितता अग्रवाल, दया बिनवाल, हेमा मेलकानी, गीता कार्की, लीला मनराल, हेमा चिलवाल, रमेश चंद्र, कंचन शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed