फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's Student in Eukrane

कई किलोमीट पैदल चल रेलवे स्टेशन तक पहुंची आयुषी अब पोलेंड पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nainital's Student in Eukrane
नैनीताल। पिछले कई दिनों से भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन के खारकीव शहर में फंसी नैनीताल निवासी आयुषी जोशी जान की परवाह किए बगैर पैदल ही एक रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के बाद सुरक्षित पोलेंड पहुंच चुकी हैं। आयुषी के यूक्रेन बार्डर क्रास करने की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

बता दें कि नैनीताल निवासी आयुषी जोशी यूक्रेन के खारकीव शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। खारकीव में रूस की ओर से लगातार की जा रही गोलाबारी के बीच वह कभी अपने आवास तो कभी पास के बंकर में थी। अब वहां रह रहे लोगों के सामने खाद्य सामग्री का संकट पैदा होने लगा है। बुधवार को आयुषी ने अपने मामा शीतल तिवारी को फोन पर बताया कि वह जिस बंकर में थी, उसके आसपास लगातार बमबारी हो रही थी। खाद्य सामग्री भी खत्म हो चुकी थी। शीतल ने बताया कि आयुषी को खारकीव के एक स्थानीय ग्रुप से पता चला कि खारकीव से लीविव के लिए ट्रेन लगी हुई है। यह जानने के बाद आयुषी ने पैदल ही रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का फैसला किया और किसी तरह रेलवे स्टेशन पहुंची। खारकीव में मोबाइल टावर के ध्वस्त होने से नेटवर्क की भी समस्या थी। शीतल ने बताया कि बुधवार देर शाम आयुषी ने उन्हें मैसेज कर बताया कि कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद वह किसी तरह पोलैंड पहुंच गई हैं। आयुषी के पोलैंड पहुंचने की सूचना से उनके परिजनों ने राहत महसूस की है। परिजनों को अब आयुषी के देश लौटने का इंतजार है।
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बच्चों और परिजनों से भेंट की
नैनीताल। सरकार की ओर से चलाए गए आपरेशन गंगा के तहत बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने युक्रेन में फंसी आयुषी जोशी के परिजनों से मुलाकात की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि आयुषी जल्द ही स्वदेश पहुंच जाएंगी। आयुषी के पिता विवेक जोशी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को बताया कि आयुषी पोलैंड पहुंच गई है। बाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने यूक्रेन से लौटे अन्य बच्चों और उनके परिजनों से भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed