फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's picnic spot buzzes with tourists

सैलानियों से नैनीताल के पिकनिक स्पाट गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Nainital's picnic spot buzzes with tourists
नैनीताल की मालरोड में चहल कदमी करते पर्यटक। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर के पर्यटक स्थलों में शुक्रवार को सैलानियों की खासी भीड़ रही। पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से माल रोड और गोलघर से लेकर नैनीताल क्लब चौराहे समेत नगर के अन्य मुख्य मार्गों पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। पुलिस को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को गांधी जयंती और अगले दिन रविवार का अवकाश होने के कारण नैनीताल में शुक्रवार सुबह से सैलानी पहुंचने शुरू हो गए थे। इसके चलते नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। पर्यटकों ने माल रोड समेत नगर की मुख्य बाजारों से जमकर खरीदारी की। नैनीझील में नौका विहार का आनंद लेने के साथ ही दर्शनीय स्थलों के दीदार भी किए। सैलानियों के बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों को राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed