फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's Madhuli Hit Meri Dagada...

नैनीताले की मधुली हिट मेरी दगाडा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Nainital's Madhuli Hit Meri Dagada...
नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के एएन सभागार में छात्रसंघ की ओर से आयोजित गूंज कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकगायिका प्रियंका मेहर के गीतों की धूम शनिवार देर रात तक मची रही। प्रियंका ने जैसे ही मोटरों को सैणु होयु.. नैनीताल की मधुली हीट मेरी दगड़ा गीत... गाया तो छात्र झूम उठे। छात्र-छात्राओं का डांस और नाइट स्टार प्रियंका के गीतों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एनके जोशी और विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अनिल कपूर ने किया। इस मौके पर डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एलएम जोशी, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. सावित्री कैड़ा, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. डीएस बिष्ट, डॉ. सोहेल जावेद, तन्मय रावत, सुमित नागदली, शंकर कोरंगा, सार्थक गहतोड़ी, प्रमोद विनमाल, शिवांगी बिष्ट, निखिल प्रकाश, पारस चंद्रा, दिव्यांशी कांडपाल, अनमोल, कल्याणी साह, नवनीत जोशी, अनुष्का साह, सोनाली, मल्लिका, डिंपल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागी पुरस्कृत
नैनीताल। गूंज कार्यक्रम के तहत नृत्य व गायन के साथ ही अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। शनिवार को अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शतरंज में प्रियांश बिष्ट, दिव्या जोशी, बास्केटबाल में नीरज कुमार व प्रिया पुजारी, फुटबाल में गौरव बिष्ट व अनुष्का साह, कैरम में सागर कुमार व तनुजा अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूंज में नजर आई अराजकता
नैनीताल। डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिसर में कुछ छात्रों ने अराजकता शुरू कर दी। इस दौरान माहौल खराब हुआ तो विवाद की स्थिति बन गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। हालांकि तल्लीताल पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया।

जब हटानी पड़ी अतिथियों की कुर्सियां
नैनीताल। डीजे हैरी की गाने में भी छात्र-छात्राएं खूब थिरके, कोई कुर्सियों पर खड़ा होकर नाचता दिखा तो किसी ने अतिथियों के लिए लगी कुर्सियां ही हटा दी। डीजे हैरी ने रंगीलों मारो ढोलना... प्यार में तितलिए वरगा... आदि गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान कई बार पुलिस को स्थितियां नियंत्रित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed