फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital resident filmmaker Sanjay was honored by CM in Doon

नैनीताल निवासी फिल्म निर्माता संजय को सीएम ने दून में किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nainital resident filmmaker Sanjay was honored by CM in Doon
नैनीताल निवासी फिल्म निर्माता संजय सनवाल की फिल्म को मिले पुरस्कार के साथ सीएम धामी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मूल रूप से नैनीताल निवासी और यहीं पले बढ़े फिल्म निर्माता संजय सनवाल की फिल्म पूनम को देश विदेश में तीस से अधिक अवार्ड प्राप्त हुए हैं। सनवाल की इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों देहरादून में उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता सनवाल की शिक्षा यहां सेंट जोजफ कालेज से हुई है। फिल्म निर्माण के साथ सही वह लेखन में भी दक्ष हैं। बीते दो दशक में उनकी अलग-अलग फिल्मों को 40 से भी अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। सनवाल ने बताया कि पिछले साल उन्होंने पूनम नाम से एक फिल्म बनाई थी जिसमें बॉलीवुड के नामी कलाकार रजित कपूर, मीता वशिष्ठ, अनिल घिल्डियाल, राजेश आर्य व मदन मेहरा आदि ने काम किया। यह फिल्म उन बुजुर्गों पर आधारित है जिन्होंने बड़े लाड़ प्यार से अपने बच्चों को पाल पोसा था लेकिन आज के इस युग में किसी ने मजबूरी में तो किसी ने स्वार्थवश माता-पिता को घर से बाहर कर दिया है और मां-बाप एकाकी जीवन जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिल्म का पोस्टर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने रिलीज किया था। इस फिल्म को देश विदेश में 30 से भी ज्यादा अवार्ड मिल चुके हैं। इस उपलब्धि के लिए संजय सनवाल को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों अपने देहरादून स्थित आवास में सम्मानित किया। सनवाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में हुई है। फिल्म में 40 स्थानीय रंगकर्मियों और कलाकारों को काम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed