फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital packed with tourists on Dussehra

दशहरे पर नैनीताल सैलानियों से पैक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Nainital packed with tourists on Dussehra
नैनीताल में सेल्फी लेती सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। दशहरे के मौके पर शुक्रवार को नैनीताल सैलानियों से पैक रहा। शहर में जाम की आशंका को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने अस्थायी पार्किंग में ही पर्यटकों के वाहनों को रोक लिया। फिर शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया। इससे शहर में जाम की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन

दशहरे पर पर्यटकों के पहुंचने से नैनीताल के सभी होटल पैक गए। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने दुर्गा पूजा में शामिल होने के साथ रावण दहन की लीला का लुत्फ भी उठाया। शुक्रवार सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने पर पुलिस ने हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को रूसी बाईपास के एक छोर और कालाढूंगी से आने वाले पर्यटकों को रूसी बाईपास के दूसरे छोर पर रोक दिया। शाम तीन बजे तक शहर की सड़कों में यातायात सामान्य रहा, लेकिन शाम के समय मल्लीताल क्षेत्र में कई बार वाहन रेंगते नजर आए। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि देर शाम तक रूसी बाईपास के दोनों छोर में 500 से अधिक वाहन पार्क हो गए थे। अन्य राज्यों से नैनीताल आने वाले पर्यटकों के चारपहिया वाहनों को रूसी बाईपास पर रोककर शटल सेवा से शहर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए पुलिस ने बसें चलवाईं
नैनीताल। रूसी बाईपास में पर्यटकों के वाहनों रोककर शटल टैक्सी सेवा के माध्यम से उन्हें नैनीताल भेजा जा रहा था। इस दौरान बाईपास पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी तो मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह ने पर्यटकों की परेशानी देखते हुए शटल सेवा में दो बसें भी लगा दी। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शहर में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर 20 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर होटल पैक
नैनीताल। नगर में वीकेंड से पूर्व शुक्रवार को ही अधिकांश होटल पैक हो गए। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि नगर के 90 फीसदी होटल फुल हो गए हैं। पुलिस की ओर से होटल में बुकिंग वाले सैलानियों को नगर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इसके चलते होटलों में ऑफलाइन बुकिंग कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed