फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital out house fire

नैनीताल के आउट हाउसों में अग्निकांड

Sun, 07 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 07 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nainital out house fire

सरोवर नगरी में शनिवार की देर सांय तल्लीताल क्षेत्र में स्थित एवेलियन होटल के पीछे की ओर जिला पंचायत रोड के समीप आउट टाउस में हुए अग्निकांड में लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


कमल कुमार, रमेश कुमार व नवीन आर्या यहां एवेलियन होटल के पीछे जिला पंचायत मोटर मार्ग के समीप स्थित आउट हाउस में रहते हैं। शनिवार की सायं सवा सात बजे के करीब कमल और रमेश के आउट हाउसों के बीच से धुएं का गुबार उठने लगा।
विज्ञापन


आनन फानन में तीनों आउट हाउसों में रहने वाले लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेते हुए तीनों आउट हाउसों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों पूरन मेहरा, राजेंद्र परगाई, प्रदीप परगाई, मारूति साह, करन वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, विजय सिंह किरौला व मोहित साह समेत दर्जनों लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

इसी दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, एडीएम बीएस फिरमाल, पटवारी अमित साह, तहसीलदार मोहन चंद्र कांडपाल, जल संस्थान के ईई जगदीप चौधरी और तल्लीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इसी बीच फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन वह शो पीस बनकर रह गई। इस दौरान आग और अधिक भड़क गई। दमकल की छोटी गाड़ी के शो पीस बनने  के बाद बड़ी गाड़ी को मौके पर लाया गया लेकिन कुछ देर बाद ही बड़ी गाड़ी का पानी भी खत्म हो गया।

इसी बीत पता चला कि घटनास्थल के समीप ही एक फायर हाईड्रेंट  मौजूद है तब दमकल कर्मियों ने इस फायर हाईड्रेंड से पानी लेकर आग बुझाने का  प्रयास किया। रात साढ़े नौै बजे के करीब हल्द्वानी से पहुंची फायर ब्रिगेड  के वाहन ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

 फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों दुर्गा सिंह, सलामत जान, विश्राम सिंह, रामगिरी, धीरेंद्र सिंह ने आग को बुझाने के लिए खासी मशक्कत की। अग्निकांड में आउट हाउसों में मौजूद टीवी, फर्नीचर व अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। रात दस बजे के करीब आग पर काबू पा लिया गया।

सरोवर नगरी में कहां कहां फायर हाईड्रेंड हैं इसकी जानकारी दमकल कर्मियों तक को नहीं है। इस बात का खुलासा शनिवार की शाम हुए अग्निकांड के दौरान हुआ। शुरू में दमकल कर्मियों ने छोटे वाहन से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो बड़ी गाड़ी को मौके पर लाया गया लेकिन उसका पानी भी कुछ देर बाद खत्म हो गया।

 अग्निकांड की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जगदीप चौधरी समेत अन्य लोगों ने दमकल कर्मियों को अग्निकांड स्थल के पास फायर हाईड्रेंट होने की जानकारी दी तब कहीं इस फायर हाईड्रेंट की मदद ली गई और यह फायर हाईड्रेंट आग बुझाने में बेहद लाभदायक साबित हुआ।

आउट हाउसों में लगी आग को बुझाने के दौरान स्थानीय निवासी अधिवक्ता प्रदीप परगाई आग से झुलस रही आउट हाउस की छत से गिरकर घायल हो गए। उन्हें रात में इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत में सुधार है।

 जिला पंचायत रोड में स्थित आउट हाउस में हुए अग्निकांड के दौरान सरोवर नगरी की बिजली गुल हो गई जिसके चलते आग बुझा रहे लोगों और दमकल कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटे भर के बाद मल्लीताल क्षेत्र में तो विद्युतापूर्ति सुचारू हो गई थी। तल्लीताल क्षेत्र में रात सवा दस बजे के करीब विद्युतापूर्ति सुचारू हुई।

रामनगर के ग्राम चिल्किया निवासी कपिल देव के घर में सिलेंडर से आग लग गयी। जिससे घर में रखा राशन समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने आग से हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।

अग्निशमन अधिकारी चंदन राम आर्या ने बताया ग्राम चिल्किया निवासी कपिल देव मानसिक रूप से कमजोर है। जिस कारण घर का पूरा खर्चा पत्नी सरोज देवी मजदूरी से करती है। उन्होंने बताया शनिवार सुबह पांच बजे महिला कमरे में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गयी।


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे टीवी, कूलर, राशन, बच्चों के कापी किताब, ड्रेस समेत शैक्षिक अभिलेख जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया फायर बिग्रेड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आर्या ने बताया आग लगने से 50 हजार रुपये की क्षति का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed