Uttarakhand: भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र हर्बोला का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख
भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र हर्बोला का निधन हो गया है। वह भाजपा नैनीताल के जिलाध्यक्ष रहे थे। सीएम धामी ने भाजपा नेता भुवन चंद्र हर्बोला के निधन पर दुख जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन चंद्र हर्बोला का निधन हो गया है। वह भाजपा नैनीताल के जिलाध्यक्ष रहे थे। भुवन चंद्र हर्बोला नैनीताल अपने बड़े बेटे मानवेंद्र हर्बोला के साथ अपने मॉल रोड स्थित आवास में रह रहे थे। सीएम धामी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र हर्बोला के निधन पर दुख जताया है।
ये पढ़ें- Uttarakhand: सिंचाई नहर में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनपद नैनीताल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री भुवन चंद्र हर्बोला जी के निधन का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ा में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।