{"_id":"6934875edb0d1acf520cc6c0","slug":"nainital-municipality-will-build-two-health-centers-in-the-city-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-120796-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल पालिका शहर में दो स्वास्थ्य केंद्र बनाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल पालिका शहर में दो स्वास्थ्य केंद्र बनाएगी
Sun, 07 Dec 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में दो स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने हैं। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने बताया कि पालिका की ओर से शहर में स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।
इसमें एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट समेत अन्य स्टाफ भी रहेगा जो सीएमओ कार्यालय से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने स्वयं भी पालिका अधिकारियों के साथ सात नंबर स्थित ब्रेसाइड स्कूल और दुर्गापुर के पास पालिका के आउटहाउस के खाली कक्षों का निरीक्षण किया। रायशुमारी के बाद शीघ्र ही स्वास्थ्य केंद्र के स्थान का चयन कर अवमुक्त धनराशि से उसे ठीक करा लिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी और बीडी पांडे अस्पताल पर मरीजों का भार भी कम पड़ेगा। संवाद